सटीक समाचार, पानीपत। Panipat New Update Tiranga Yatra : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga campaign) के तहत पानीपत के इसराना विधानसभा क्षेत्र के मतलौडा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसका नेतृत्व स्थानीय विधायक और हरियाणा के पंचायत एवं विकास तथा खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने किया। तिरंगा यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंंग गया। वाहनों व बाईकों के साथ-साथ काफी संख्या में लोग पैदल चल रहे थे और देशभक्ति के नारे लगा रहे थे।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने किया, भाजपा जिा प्रधान दुष्यंत भट्ट भी शामिल
तिरंगा यात्रा के दौरान मतलौडा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से अटा पड़ा था, जिधर देखो उधर तिरंगा ही लहराया रहा था। तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे राज्य के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार एक खुले वाहन में सवार थे। इसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट भी शामिल हुए। बता देंं कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे हरियाणा में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

मतलाैड़ा में बाजारों और घरों को तिरंगे से सजाया गया
इस दाैरान मतलौडा में बाजार और घर तिरंगे से सजे थे। तिरंगा यात्रा मडलौडाअनाजमंडी से शुरू होकर मार्केट, बस स्टैंड तथा असंध रोड से होते हुए भालसी गांव पहुंची। वहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के पूरे मार्ग पर हाथों में तिरंगा लिए लोगों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में यात्रा का हिस्सा बने। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।
पंवार बोले- तिरंगा राष्ट्र की पहचान के संग एकता-अखंडता का प्रतीक
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र की पहचान ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। इसके सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का दायित्व है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बन रहा है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऐसे आयोजनों से देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना और मजबूत होती है।
कहा- शहीद जवानों के 423 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी गई
उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाती है। प्रदेश के सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। शहीद सैन्य एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 423 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है तथा युद्ध अथवा आइईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों की अनुग्रह राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की गई है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
यह समाचार भी पढ़िये : Sawan 2026 Special: शांत सहज परिवेश में भक्ति और श्रद्धा का अनुपम अनुभव, घुश्मेश्वर में शिवमय हो जाता है मन-प्राण
पंवार ने लोगों से कहा कि तिरंगे को केवल अपने हाथों में ही नहीं, बल्कि अपने विचारों और व्यवहार में भी स्थान दें। तथा देश की एकता, अखंडता और प्रगति को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

दुष्यंत भट्ट ने कहा – तिरंगा यात्रा के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह
भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि इसराना विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह दर्शाती है कि राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी हर नागरिक के दिल में जीवंत है। तिरंगा हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है और देशहित में मिलकर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Jai Hind Sunil Sir