पंजाब के कंप्‍यूटर टीचरों को दिवाली का बड़ा तोहफा, 40% बढ़ा महंगाई भत्‍ता

Punjab DC Hike: पंजाब के सीएम भगवंत सरकार ने कंप्‍यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्‍ते में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है। (फाइल फोटो)
Punjab DC Hike: पंजाब के सीएम भगवंत सरकार ने कंप्‍यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्‍ते में 40 प्रतिशत की वृद्धि की है। (फाइल फोटो)
Published: 7 Nov, 2026 at 07:59 PM

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab DA Hike: भगवंत मान सरकार ने पंजाब के कंप्‍यूटर शिक्षकों को दिवाली के अवसर पर बड़ा तोहफा दिया है। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने राज्‍य के 6507 कंप्‍यूटर शिक्षकों (पीआईसीटीइएस) के महंगाई भत्‍त्‍ते में 40 प्रतिशत की वृद्धि करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही उन्‍होंने समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी द‍िवाली का उपहार दिया है। उन्‍होंने इन गैर शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की घोषणा की है।

6507 कंप्यूटर शिक्षकों को मिलेगा लाभ, कुल महंगाई भत्‍ता 221 प्रतिशत हुआ

इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि‍ दिवाली के शुभ अवसर पर पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़े लाभों की घोषणा की है। सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों (पीआईसीटीइएस) के लिए महंगाई भत्ते में ऐतिहासिक 40 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। इससे इन शिक्षकों का महंगाई भत्‍ता 181 प्रतिशत से बढ़कर 221 प्रतिशत हो गया है।

समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत गैर शिक्षण कर्मचारियों की सेवा हुई नियमित

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत 1,007 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सेवाओं को भी नियमित कर दिया है। यह फैसला इन कर्मचारियों को अधिक सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अब इन कर्मचारियों को वेतन संबंधी लाभ देने का भी फैसला किया है। सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह समाचार भी पढ़िये: दिवाली पर शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्‍मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना, घर में आएगी समृद्धि

भगवंत मान ने कहा, कर्मचारियों का कल्‍याण सुनिश्‍चत कर रहे हैं

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। हम उन्हें सुरक्षित भविष्य प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उन्हें वे सभी लाभ मिलें, जिनके वे हकदार हैं। मुख्‍यमंत्री ने दिवाली के पवित्र त्योहार पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि रोशनी का यह त्योहार पंजाब भर के हर घर में खुशहाली और तरक्की लेकर आए।

4 नवंबर को सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्‍ते में हुई थी वृद्धि

बता दें कि 4 नवंबर को भगवंत मान सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को भी दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्‍ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की थी। यह वृद्धि 1 नवंंबर से लागू की गई थी और इसका भुगतान दिसंबर में मिलने वाले वेतन व पेंशन में किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंंशनरों के महंगाई भत्ते में आठ प्रतिशत की वृद्धि की थी। इस तरह पिछले दो महीने में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्‍ते में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्‍ता 53 प्रतिशत हो गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *