सटीक समाचार, नई दिल्ली। Microsoft Outage: माइक्रोसाॅफ्ट के सिस्टम में गड़बड़ी का शुक्रवार को विमान संचालन सहित विभिन्न सेवाओं पर पड़ा है। इस कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट्स कैंसिल कर दिए गए और दो उड़ानों में देरी हुई। इससे ईमेल और मीटिंग सर्विस भी प्रभावित हुए और ये कई घंटे तक बंद रहे। बाद में सिस्टम ठीक करने का दावा किया गया।
दिल्ली से पुणेे,लेह और मुंबई जानेवाली स्पाइसजेट की तीन फ्लाइट्स कैंसिल हुईं
शुक्रवार को माइक्रोसाॅफ्ट के सर्वर में खराबी आ गई। इससे भारत में भी विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली में स्पाइजेट ने सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से अपनी तीन फ्लाईट्स को रद कर दिया। इनमें दिल्ली से पुणे, दिल्ली से लेह और दिल्ली से मुंबई फ्लाइट्स शामिल हैं। इसके साथ ही स्पाइसजेट की दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से दरभंगा फ्लाइट्स में देरी हुई।
दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाजरी जारी की
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि यात्री एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस की जांच कर लें। अकासा एयर और इंडिगो एयरलाइंंस ने भी अपने यात्रियों के लिए एडवाजरी जारी की।
एयर इंडिया ने कहा, हमारी उड़ानों पर असर नहीं
एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानों पर फिलहाल असर नहीं पड़ा है। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि उसकी फ्लाइट्स पर अब तक कोई असर नहीं हुआ है। वह पूरी स्थिति पर नजर रख रही है। कंपनी का कम्युनिकेशन चैनल भी काम कर रहे हैं।
दुनियाभर में ऑनलाइन सेवाएं हुईं प्रभावित
माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम में दिक्कत का असर पूरी दुनिया में हुआ। पूरी दुनिया में ऑनलाइन सेवाएं कई घंटे तक ठप रही। ईमेल सेवाओं, ऑनलाइन मीटिंग और क्लाउड सेवाएं काफी प्रभावित हुईं। इसका असर कार्यालयों के साथ ऑनलाइन पढ़ाई और अस्पतालाें की सेवाओं पर भी पड़ा।क कई देशों में सरकारी कामकाज भी प्रभावित हुआ और यह ठप हो गया।
यह समाचार भी पढ़िये: सोना-चांदी और सस्ते हुए, 24 कैरेट Gold 1.37 लाख रुपये व Silver 1.81 लाख रुपये
माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक सहित कई सर्विस हुई ठप
जानकारी के अनुसाार माइक्रोसाफ्ट के सिस्टम में खराबी से ऑनलाइन मीटिंग और चैट की सेवा वाली माइक्रोसॉफ्ट टीम्स सर्विस ठप हो गई। इसके साथ ही ईमेल सेवा माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक, फाइल शेयरिंग प्लेटफार्म शेयर पॉइंट ऑनलाइन, साइबर सिक्योरिटी सर्विस माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर, एआई टूल (AI Tool) माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट 365 सेवा और माइक्रोसॉफ्ट प्लानर एंड एक्सचेंज सेवाएं प्रभावित हुईं।


Pingback: सोना और चांदी ने फिर लगाया गोता, Gold का रेट 1.35 लाख व Silver 1.77 लाख के करीब - Sateek Samachar
Pingback: पंजाब के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बकाया बिलाें के लिए एकमुश्त योजना पेश - Sateek Samachar