सोना-चांदी और सस्‍ते हुए, 24 कैरेट Gold 1.37 लाख रुपये व Silver 1.81 लाख रुपये

Dhanteras Gold Silver Price: धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Dhanteras Gold Silver Price: धनतेरस पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Published: 13 Nov, 2026 at 01:42 AM

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price Fall: सोने और चांदी की कीमतों में 12 नवंबर को बड़ी गिरावट आई। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 2911 रुपये सस्‍ता हो गया। गुरुवार को इसकी कीमत 1,37,692 लाख पर आ गई। इसके साथ ही चांदी 12 नवंबर को प्रति किलो 4860 रुपये सस्‍ती हो गई। इसकी कीमत गिरकर 2 नवंबर को 1,81,040 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

सोने और चांदी की कीमतों में कई दिनों से हो रही है गिरावट

बता दें कि 11 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत आईबीजेए के अनुसार, 1,41,603 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह चांदी का मूल्‍य 11 नवंबर को प्रति किलो 1,85,900 रुपये था। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगाकर गिरावट आ रही है। माना जा रहा है कि कीमतों में और कमी हो सकती है।

खरीदारी की अपेक्षा बिकवाली अधिक

त्‍योहारी सीजन के बावजूद सोने और चांदी की खरीदारी की अपेक्षा बिकवाली अधिक हो रही है। सराफा मार्केट के जानकारों का कहना है कि सोनेव चांदी के भाव के मद्देनजर अगले कुछ दिन बेहद महत्‍वपूर्ण हैं। कीमतों में गिरावट के कारण खरीदारी में तेजी आने की संभावना से भी इन्‍कार नहीं किया जा सकता है।

22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी आई कमी

आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, सोने के अन्‍य वैरियंट 22 , 18 और 14 कैरेट की कीमतों में भी 12 नवंबर को गिरावट हुई। 22 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम मूल्‍य में 2666 रुपये की कमी आई। 12 नवंबर को इसकी कीमत 1,26,126 रुपये रही।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमतों में वृद्धि, जानें क्‍या हैं नए रेट

18 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत में 2183 रुपये की गिरावट रही और इसका मूल्‍य प्रति 10 ग्राम 1,03,269 रुपये रहा। इसी तरह 14 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत में 1703 रुपये की कमी हुई और इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 80,550 रुपये रही।

सोने और चांदी की ताजा कीमतें
कैरेट 12 नवंबर को कीमत11 नवंबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999) 1,37,692 रुपये प्रति 10 ग्राम1,40,603 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2911 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,26,126 रुपये प्रति 10 ग्राम1,28,792 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2666 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,03,269 रुपये प्रति 10 ग्राम1,05,452 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2183 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)80,550 रुपये प्रति 10 ग्राम82,253 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1703 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,81,040 रुपये प्रति किलो1,85,900 रुपये प्रति किलो– 4860 रुपये।

(आंकड़ा सोर्स IBJA)

10 प्रमुख शहरों में 12 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतें
शहर 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्रामचांदी की कीमत प्रति किलो
मुंबई 1,39,800 रुपये1,28,150 रुपये1,04,850 रुपये2,00,000 रुपये।
दिल्‍ली 1,39,950 रुपये1,28,350 रुपये1,05,000 रुपये2,00,000 रुपये।
कोलकाता 1,39,800 रुपये1,28,150 रुपये1,04,850 रुपये2,00,000 रुपये।
चेन्‍नई 1,39,800 रुपये1,28,150 रुपये1,04,900 रुपये2,00,000 रुपये
अहमदाबाद 1,39,850 रुपये1,28,200 रुपये1,04,900 रुपये2,00,000 रुपये।
चंडीगढ़1़39़950 रुपये1,28,350 रुपये1,05,000 रुपये2,00,000 रुपये।
जयपुर 1,39,950 रुपये1,28,350 रुपये1,05,000 रुपये2,00,000 रुपये।
पटना 1,39,850 रुपये1,28,200 रुपये1,04,900 रुपये2,00,000 रुपये।
लखनऊ 1,39,950 रुपये 1,28,350 रुपये1,05,000 रुपये2,00,000 रुपये।
अमृतसर1,39,950 रुपये1,28,350 रुपये1,05, 000 रुपये2,00,000 रुपये

(आंकड़ा सोर्स goodreturens)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *