New Mutual Fund Scheme: जियो ब्‍लैकरॉक ने शुरू किए म्‍यूचुअल फंंड स्‍कीम में रेगुलर प्‍लान, ऐसे कर सकते हैं निवेश

जियो ब्‍लेेकरॉक कंपनी ने अपने म्‍यूचुुअल फंड स्‍कीम में रेगुलर प्‍लान शुरू कर दिए हें। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
जियो ब्‍लेेकरॉक कंपनी ने अपने म्‍यूचुुअल फंड स्‍कीम में रेगुलर प्‍लान शुरू कर दिए हें। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 18 Aug, 2026 at 11:55 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। New Mutual Fund Scheme: जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 17 अगस्त से अपनी सभी योग्य म्यूचुअल फंड स्कीम में रेगुलर प्लान शुरू कर दिया है। इससे निवेशकों को म्‍यूचुअल फंड में निवेश के ज्‍यादा विकल्‍प मिलेंगे। यह सुविधा लागू रेगुलेटरी नियमों के अनुसार होगी। यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक की 50:50 ज्वॉइंट वेंचर कंपनी है।

कंपनी ने सभी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू किया रेगुलर प्लान

कंपनी ने कहा है कि यह उस मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में निवेश को ज्यादा आसान, सभी के लिए सुलभ और सुविधाजनक बनाना है। म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के बाद से ही जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट का फोकस निवेशकों के लिए आसान और डिजिटल निवेश अनुभव तैयार करने पर रहा है।

रेगुलर प्लान शुरू होने से निवेशकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे

अब रेगुलर प्लान शुरू होने के बाद निवेशक रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए भी निवेश कर सकेंगे। इससे निवेशकों को यह चुनने की ज्यादा आजादी मिलेगी कि वे जियोब्लैकरॉक के निवेश विकल्पों से किस तरीके से जुड़ना और उनमें निवेश करना चाहते हैं।

यह कदम कंपनी की डिस्ट्रीब्यूशन पहुंच को बढ़ाएगा। साथ ही, इससे अलग-अलग चैनलों के जरिए निवेशकों को सेवाएं देने और भारत के तेजी से बढ़ते फाइनेंशियल एडवाइस और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ साझेदारी करने की कंपनी की प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।

निवेशकों को मार्केट में ग्रोथ का ज्‍यादा लाभ लेने में मदद करेंगे: स्वामीनाथन

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा कि जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट में हमारा लक्ष्य है कि निवेशकों को आसान, सुलभ और उनकी जरूरतों के हिसाब से निवेश का समाधान देकर फाइनेंशियल मार्केट में मिलने वाले ग्रोथ के अवसरों का फायदा उठाने में मदद करें। हाल ही में एसआइएफ प्लेटफॉर्म के तहत लॉन्च किए गए प्रिज्म हाइब्रिड लॉन्ग शॉर्ट फंड को निवेशकों से मिली अच्छी प्रतिक्रिया बताती है कि अलग तरह के निवेश विकल्पों की मांग बढ़ रही है।

कंपनी सीईओ ने कहा- हम अपने निवेश विकल्‍पों का कर रहे हैं विस्‍तार

उन्‍होंने कहा कि जैसे-जैसे हम अपने निवेश विकल्पों का विस्तार कर रहे हैं, हम डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं। इससे हमारे मौजूदा चैनलों को भी मजबूती मिलेगी और ज्यादा निवेशकों को हमारे निवेश समाधानों तक पहुंच मिलेगी। रेगुलर प्लान की शुरुआत हमारे निवेश समाधानों को ज्यादा से ज्यादा निवेशकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : JIO Prime Plan New Update: जियो ने शुरू की 300 रुपये में प्राइम मेंबरशिप, 600 का कैशबैक, एक साल तक अभी की दर पर रिचार्ज कर सकेंगे अपना मोबाइल प्‍लान

जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर राजीव छाबड़िया ने कहा कि, भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ग्रोथ के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इसकी वजह निवेशकों में बढ़ती जागरूकता, ज्यादा लोगों की भागीदारी और शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और कस्बों में म्यूचुअल फंड की बढ़ती पहुंच है।

म्‍यूचुअल फंड डिस्‍ट्रीब्यूटर्स की अहम भूमिका

उन्‍होंने कहा कि इस बदलाव में म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स की अहम भूमिका है। वे देशभर में नए निवेशकों तक म्यूचुअल फंड निवेश को पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। रेगुलर प्लान शुरू करने के साथ हम डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ मजबूत और लंबे समय की साझेदारी बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही, इससे हमारे निवेश समाधान और ज्यादा निवेशकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

ऐसे करें निवेश

म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स अब जियोब्लैकरॉक के खास ऑनलाइन पोर्टल के जरिए डिजिटल तरीके से अपना इम्पैनलमेंट करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें jioblackrock.camsonline.com/empanelment पोर्टल पर जाना होगा। इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए जुड़ने की प्रक्रिया तेज, आसान और बेहतर हो जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *