Movie Hanuman Ansh : विशेष बच्‍चों के लिए हनुमान अंश का Special शो

पानीपत में रोटरी क्‍लब ने पीवीआर में स्‍पेशल बच्‍चों के लिए 'हनुमान अंश' मूवी का विशेष शो आयोजित करवाया। (फोटो सौजन्‍य रोटरी क्‍लब, पानीपत)
पानीपत में रोटरी क्‍लब ने पीवीआर में स्‍पेशल बच्‍चों के लिए 'हनुमान अंश' मूवी का विशेष शो आयोजित करवाया। (फोटो सौजन्‍य रोटरी क्‍लब, पानीपत)
Last Updated: 3 Sep, 2026 at 09:37 PM by Sunil Kumar Jha

रोटरी क्‍लब की पहल, पानीपत में दिव्‍यांंग और देखने-सुनने में अशक्‍त बच्‍चों ने पीवीआर में देखी ‘हनुमान अंश’ मूवी


सटीक समाचार, पानीपत। Movie Hanuman Ansh: यहां पीवीआर में स्‍पेशल बच्‍चों के लिए मूवी ‘हुनमान अंश’ का विशेष शो हुआ। विशेष रूप से सक्षम (दिव्‍यांग) और बोलने व सुनने में अशक्‍त बच्‍चाें के लिए फिल्‍म के स्‍पेशल मॉर्निंग शो का आयोजन रोटरी क्‍लब, पानीपत द्वारा कराया गया। बच्‍चे मूवी देखकर काफी खुश थे।

37 विशेष सक्षम बच्‍चों ने देखी फिल्‍म

बता दें कि यह मूवी बाबा नीम करोली जी के जीवन पर आधारित है। इस स्‍पेशल शो में दिशा दिव्‍यांग स्‍कूल के 37 विशेष सक्षम बच्‍चे और तीन स्‍टॉफ मेंबर शामिल हुए। रोटरी क्‍लब की इस पहल का सभी ने स्‍वागत किया। रोटरी क्‍लब पानीपत के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांग) और बोलने व सुनने में अशक्‍त बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से की गई थी।

करीब 20 विशिष्‍ट लोग भी थे मौजूद

इस मौके पर रोटरी रॉयल के सदस्यों और अंसल सिटी (Ansal City) स्थित शिव शक्ति मंदिर से जुड़े 10-12 सदस्यों सहित कुल 20 विशिष्ट लोग भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम संचालन में रोटरी रॉयल पानीपत की प्रधान कमलप्रीत व सचिव सीमा बब्बर सहित अन्‍य पदाधिकारियों ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

क्‍लब की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रोटरी क्‍लब, पानीपत की असिस्टेंट गवर्नर मीनू अनेजा, डिंपल, असंल सिटी शिवशक्ति मंदिर के प्रधान संजय शुक्ला , ममता , कुलभूषण बाली , राकेश बाली , राजिंदर सहदेव , किरण, मीनाक्षी गर्ग , स्वाती बंसल और सिमरन गिरधर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। रेणु मित्तल, मंजू गुप्ता, मुक्ता, सपना शर्मा, मोनिका अधलखा ,किरण छाबड़ा, गीता सरीन, शशि खुराना और अनीता बत्रा सहित कई गणमान्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता भी रही।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Gold Silver Price New Update: तीन दिन की गिरावट के बाद सोने और चांदी के रेट बढ़े

बच्चों का उत्साह देखने लायक था

सिनेमा हॉल इन विशेष बच्चों ने बिना किसी संगीत के अपनी शिक्षिकाओं और उपस्थित सदस्यों के इशारों और लय के साथ थिरकना शुरू किया तो माहौल अद्भूत हो गया। उनके शिक्षक जैसे-जैसे एक्शन कर रहे थे,बच्‍चे उस ताल पर झूम रहे थे। बच्चों का यह आनंद वहां मौजूद हर व्यक्ति के दिल को छू गया। इस मूवी शो की प्रोजेक्ट चेयरमैन सारिका मित्तल रहे l

सामाजिक सरोकार और सेवा की भावना
इस अवसर पर बच्चों की विशेष आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखते हुए उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखा गया। यह आयोजन में समाज के इन बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और अपनापन दिखाने का एक अनूठा प्रयास दिखा। इक्लब ने संकल्प लिया है कि ऐसे बच्चों के कल्याण के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *