Gold Silver Price New Update: तीन दिन की गिरावट के बाद सोने और चांदी के रेट बढ़े

सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी आ गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी आ गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 3 Sep, 2026 at 05:42 PM by Sunil Kumar Jha

सोने में 2549 रुपये और चांदी में 4420 रुपये की वृद्धि

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Gold Silver Price New Update: सोने और चांंदी की कीमतों में गुरुवार (3 सितंबर) को तेजी देखी गई । लगातार तीन दिन तक गिरावट के बाद सोने की कीमत में 2500 रुपये से अधिक की वृद्धि नजर आई। चांंदी की कीमत में भी 4400 रुपये से अधिक की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई है।

24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.54 लाख रुपये के करीब और चांदी 2.38 लाख के ऊपर पहुंची

24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1 लाख 54 हजार (1.54 लाख रुपये) के करीब और चांदी की कीमत प्रति किलो करीब 2 लाख 33 हजार रुपये (2.33 लाख रुपये) दर्ज की गई है। देर शाम तक इस कीमत में बदलाव संभव है।

इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion And Jewellers Association) यानि आइबीजेए (IBJA) के मुताबिक 3 सितंबर को यह 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) में 2549 रुपये की वृद्धि रिकार्ड की गई। सोने का भाव 2 सितंबर को 151,184 रुपये प्रति 10 ग्राम था। गुरुवार (3 सितंबर) को यह 1,53,733 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Punjab Politics New Update : भाजपा-शिअद गठजोड़ पर बयानबाजी तेज, भगवंत मान बाेले- तीन कृषि कानूनों को वापस लाने की शर्त पर BJP कर रही समझौता

आइबीजेए (IBJA) के अनुसार, 3 सितंबर को चांदी कीमत में प्रति किलो करीब 4420 रुपये की वृद्धि दर्ज हुई है। 2 सितंबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 2,32,816 रुपये थी। 3 सितंंबर को इसकी कीमत प्रति किलो 2,38,396 रुपये तक पहुंच गई। यह भाव स्‍थान और शहर के हिसाब से अलग भी हो सकता है।

22 और 18 कैरेट सोने की कीमताें में भी हुई वृद्धि

इसके साथ ही 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,40, 819 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,15, 300 रुपये पहुंच गई है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Pakistan Cricket New Update: PCB का बड़ा एक्‍शन, इंग्‍लैंड में बीच सीरीज में 7 ख‍िलाड़ि‍यों को टीम से हटाया, हेड कोच व बालिंग कोच भी छुट्टी

सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि के कारण

  • सोना और चांदी की कीमतों में तीन दिन तक गिरावट के बाद 3 सितंबर को तेजी आने के कई कारण समझे जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले तीन दिनों में इनके भाव में गिरावट के बाद ट्रेडर्स, निवेशकों और ग्राहकों द्वारा इनकी खरीदारी बढ़ गई। इस कारण इनकी मांग बढ़ने कीमतोंं में तेजी आ गई।
  • अमेरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा मध्‍य पूर्व में और हमले न करने की घोषणा का वैश्‍व‍िक बाजार में असर हुआ। इससे वैश्‍व‍िक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सुधार हुआ। इसका असर भारत के सोना-चांदी बाजार पर भी हुआ।

कैरेट के अनुसार सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट – 1,53,733 रुपये।
  • 22 कैरेट – 1,40,819 रुपये।
  • 18 कैरेट – 1,15,300 रुपये।
  • चांदी की कीमत (प्रति किलो)- 2,38,396 रुपये।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *