Khedan Wattan Punjab Diyan New: खेलों के रंग रंगेगा पूरा पंजाब, मैदान में एक संग तीन पीढ़ि‍यां, तस्‍वीरों में देखें खेलों के उत्‍सव के आगाज का नजारा

उद्घाटन समारोह में संगरूर से रवाना होकर विभिन्‍न स्‍थानों से होती हुई पहुंची खेल मशाल से 'खेडां वतन पंजाब दियां' की खेेल ज्‍योति प्रज्‍ज्‍वलित की गई। (फोटो सोर्स - डीपीआरओ)
उद्घाटन समारोह में संगरूर से रवाना होकर विभिन्‍न स्‍थानों से होती हुई पहुंची खेल मशाल से 'खेडां वतन पंजाब दियां' की खेेल ज्‍योति प्रज्‍ज्‍वलित की गई। (फोटो सोर्स - डीपीआरओ)
Last Updated: 6 Sep, 2026 at 05:53 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, बठिंडा। Khedan Wattan Punjab Diyan New: पंजाब में खेलों का उत्‍सव शुरू हो गया है। राज्‍य में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की चौथे सीजन (Khedan Wattan Punjab Diyan 4.0) के शुभारंभ के बाद पूरा पंजाब अब इसके रंग में रंगने को तैयार है। यह अपने आप में अनोखा खेल आयोजन है जिसमें तीन पीढ़ि‍यां खेल मैदानों में नजर आएंगी।

बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्‍टेडियम में इस खेल आयोजन के चौथे सीजन की शानदार शुरूआत हुई और इसमें खिलाड़ि‍यों के साथ-साथ दर्शकों का उत्‍साह व जोश देखने लायक था। इस समारोह के आगाज की तस्‍वीरों में उद्घाटन समारोह का नजारा पेश है।

अब तक पंजाब में यह खेल महाकुंभ तीन बार आयोजित हो चुका है। शुरुआती सीजन से लेकर अब तक हर साल इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ि‍यों की संख्‍या बढ़ रही है। 2022 में इसके पहले सीजन में राज्‍यभर में करीब साढ़े 3 लाख खिलाड़ि‍यों ने विभिन्‍न स्‍पार्धाओं में भाग लिया। इसके बाद 2023 में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के दूसरे सीजन में भाग लेने वाले खि‍लाड़ि‍यों की संख्‍या चार लाख हो गई।

इसके बाद, 2024 में तीसरे सीजन में पंजाब भर में कुल लगभग 4.35 लाख खिलाड़ि‍यों ने मैदान में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कियाा। 2025 में राज्‍य में बाढ़ की स्थिति थी और इस कारण ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का आयोजन नहीं हुआ। इस बार चौथे सीजन में इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ि‍यों की संख्‍या 10 लाख होने की उम्‍मीद और लक्ष्‍य है।

चौथे सीजन की खास बातें क्‍या हैं ?

  • इन खेलों का आयोजन तीन स्‍तरों पर होगा। विभिन्‍न खेल स्‍पाधाओं का ब्‍लॉक , जिला और राज्‍य स्‍तर पर आयोजन होगा।
  • इस बार इसमें कुल 39 स्‍पर्धाएं होंगी। चार पैरा खेलों के रूप में एथलेटिक्‍स, पावर लिफ्टिंग, बैडमिंटन और व्‍हीलचेयर बास्‍केटबॉल को भी शामिल किया गया है। लड़कियों और लड़कों की टेनिस बॉल क्रिकेट को प्रदर्शनी खेल के रूप में शामिल किया गया है।
  • इस आयोजन में 14 से 70 साल के खिलाड़ि‍यों के लिए 9 आयुवर्गों में स्‍पर्धाएं होंगी।

खिलाड़ि‍यों के लिए क्‍या होगी पुरस्‍कार राशि?

  • ‍खिलाड़ि‍यों को कुल 12.50 करोड़ रुपये नकद पुरस्‍कार के रूप में मिलेंगे।
  • राज्‍य स्‍तरीय स्‍पर्धाओं में स्‍वर्ण पदक जीतने वाले को 10 हजार रुपये, रजत पदक जीतने वाले को 7000 रुपये और कांंस्य पदक जीतने वाले को 5000 रुपये दिए जाएंगे।
  • 40 साल तक की आयु वाले खिलाड़ि‍यों को ग्रेडेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसका लाभ वे नौकरियों में खेल कोटे का लाभ उठाने के लिए कर सकेंगे।
  • वेटरन खिलाड़ि‍यों को भी पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया जाएगा।

पिछले सीजनों में कितने खिलाड़ि‍यों ने लिया हिस्‍सा और उनको कुल कितने की पुरस्‍कार राशि‍ मिली ?

  • 2022 में पहले सीजन में कुल 3.50 लाख खिलाड़ि‍यों ने लिया हिस्‍सा। 9688 खिलाड़ि‍यों ने पदक जीते। उनको पुरस्‍कार के रूप में 6.88 करोड़ रुपये दिए गए।
  • 2023 में दूसरे सीजन में करीब 4 लाख खिलाड़ी स्‍पार्धाओं शामिल हुए। 12500 खिलाड़ि‍यों ने पदक जीते और उनको पुरस्‍कार के रूप में 8.87 करोड़ रुपये दिए गए।
  • 2024 मेंतीसरे सीजन में 4.35 लाख खिलाड़ि‍यों ने इन खेलों में हिस्‍सा लिया। इनमें से 14,500 ख‍िलाड़ि‍यों ने पदक जीते और उनको नकद पुरस्‍कार के रूप में 9.76 करोड़ रुपये दिए गए।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Punjab Sports New Update: पंजाब खेल महाकुंभ का आगाज, गुरदास मान ने प्रस्‍तुतियों से समां बांधा, खिलाड़ि‍यों का मार्चपास्‍ट See Video

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *