सटीक समाचार, नई दिल्ली। BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। इसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी शामिल किया गया है। पंजाब से पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और हरियाणा से संजय भाटिया भी नितिन नवीन की नई टीम में शामिल हैं। वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है। नितिन नवीन की नई टीम में 12 महिलाएं हैं।
हरियाणा के संजय भाटिया को महासचिव जैसा महत्वपूर्ण पद दिया गया है। पंजाब के मनप्रीत सिंह मान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बादल की नियुक्ति को पंजाब में अगले साल फरवरी में होनेवाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2027) के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पंजाब के तरुण चुघ राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और चंडीगढ़ के सौदान सिंह राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)
पंजाब में भाजपा अपनी बदौलत सत्ता में आने की कोशिशों में जुटी है। वह राज्य में तीन बार शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में सरकार में रह चुकी है,लेकिन वह अब अपनी बदौलत सत्ता प्राप्त करना चाहती है। पंजाब के तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। चंडीगढ़ के सौदान सिंह को सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।
यह समाचार भी पढ़िये : New Update On Blackbucks: 20 काले किरणों को मिला कच्छ के बन्नी में अपना परिवेश, वनतारा के सहयोग से संरक्षण के लिए बड़ा कदम
नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, आठ महासचिव, एक संगठन महामंत्री और दो सह महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं। बीएल जोशी को संगठन महामंत्री बनाया गया है। भाजपा की नई टीम में उत्तर प्रदेश के छह नेताओं को जगह दी गई है। इसे उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में होनेवाले विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है।
यह है नितिन नवीन की नई टीम-
उपाध्यक्ष
- वसुंधरा राजे सिंधिया- राजस्थान।
- तीरथ सिंह रावत – उत्तराखंड।
- राम माधव- दिल्ली।
- बैजयंत जय पांडा – आेडिसा।
- डी. पुरंदेश्वरी – आंध्र प्रदेश।
- रेखा वर्मा – उत्तर प्रदेश।
- वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी – गुजरात।
- डाॅ. भारती प्रवण पवार- महाराष्ट्र।
- सरदार मनप्रीत सिंह बादल- पंजाब।
- लाल सिंह आर्य – मध्यप्रदेश।
- प्रो. एम. नागराज – कर्नाटक।
- प्रो. तारिक मंसूर – उत्तर प्रदेश।
- डॉ. मधुचंद्र कर – पश्चिम बंगाल।
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)
- बीएल संतोष – दिल्ली।
राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन)
- शिवप्रकाश- मुंबई।
- सौदान सिंह – चंडीगढ़।
राष्ट्रीय महामंंत्री (महासचिव)
- विनोद तावड़े – महाराष्ट्र।
- सुनील बंसल – दिल्ली।
- बिप्लब कुमार देव – त्रिपुरा।
- स्मृति ईरानी – उत्तर प्रदेश।
- डाॅॅ.सतीश पूनिया- राजस्थान।
- गजेंद्र पटेल – मध्य प्रदेश।
- हरीश द्विवेदी – उत्तर प्रदेश।
- संजय भाटिया- हरियाणा।
राष्ट्रीय मंत्री
- कविता पाटीदार – मध्य प्रदेश।
- के सुरेंद्रम – केरलम्।
- डॉ. भोला सिंह – उत्तर प्रदेश।
- डॉ. प्रदीवप वर्मा – झारखंड।
- जगदीश ईश्वरभाई पटेल – गुजरात।
- डॉ. संदीप पाठक – दिल्ली।
- फाग्नोन कोन्यक – नगालैंड।
- संगीता यादव – उत्तर प्रदेश।
- अनिल एंटनी- केरलम् ।
- डॉ. एम वेंकटेशन – तमिलनाडु।
- मनोज टिग्गा – पश्चिम बंगाल।
- सिद्धार्थ शंभू – बिहार।
- डॉ. स्वदेश सिंह- दिल्ली।
- मृगांका देव बर्मन- असम।
- रोहन गुप्ता – गुजरात।
- जयप्रकाश – दिल्ली।
राष्ट्रीय कोषाध्ययक्ष
- पीयूष गोयल – महाराष्ट्र।
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
- राजेश मंगल – राजस्थान ।
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
- तरुण चुघ- पंजाब।
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
- महेंद्र पांडे- उत्तराखंड।
नॉर्थ ईस्ट संयोजक
- डॉ. संबित पात्रा – ओडिसा।
नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक
- राजीव बब्बर- दिल्ली।
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
- विष्णु दत्त शर्मा – मध्य प्रदेश।
प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक
- ऋतुराज सिन्हा – बिहार।
- विष्णु वर्धन रेड्डी – आंध्र प्रदेश।
मीडिया कन्वीनर
- अनिल बलूनी – उत्तराखंड।
मीडिया सह-कन्वीनर
- आशीष अग्रवाल – मध्य प्रदेश।
- प्रदीप भंडारी – दिल्ली।
- सिद्धार्थ यादव – दिल्ली।
सोशल मीडिया कन्वीनर
- दीपक म्हस्के – छत्तीसगढ़।
सोशल मीडिया सह कन्वीनर
- प्रीति गांधी – महाराष्ट्र।
- शिवानंद द्विवेदी- दिल्ली।
- आलोक भट्ट।
- अरुण यादव- हरियाणा।
युवा मोर्चा अध्यक्ष
- हेमांग जोशी- गुजरात।
महिला मोर्चा अध्यक्ष
- रूप चौधरी – छत्तीसगढ़।
ओबीसी (OBC) मोर्चा अध्यक्ष
- अमरपाल मौर्य – उत्तर प्रदेश।
किसान मोर्चा अध्यक्ष
- बंसीलाल गुर्जर – मध्य प्रदेश।
एससी (SC) मोर्चा अध्यक्ष
- शिवेश राम- बिहार।
एसटी (ST) मोर्चा अध्यक्ष
- मन्नालाल रावत – राजस्थान।
अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष
- कुंवर बासित।

