जियो IPO ने इतिहास रचा, आवेदन 1 करोड़ पार, अब 6.89 गुना सब्‍सक्राइब

JIO IPO : जियो आईपीओ ने अंतिमदिन 23 अक्‍टूबर को नया इतिहास रच दिया। (सोर्स जियो)
JIO IPO : जियो आईपीओ ने अंतिमदिन 23 अक्‍टूबर को नया इतिहास रच दिया। (सोर्स जियो)
Last Updated: 23 Oct, 2026 at 02:43 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई । JIO IPO Record : देश के सबसे बड़े जियो IPO ने नया इतिहास रच दिया है। भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार किसी IPO में आवेदनों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। जियो आईपीओ अब तक 6.89 प्रतिशत सब्‍सक्राइब हो चुका है। आज जियो आईपीओ के लिए बोलियों का अंतिम दिन है।

जियो आईपीओ के लिए तीसरे दिन भी निवेशकों में जबरदस्‍त उत्‍साह

जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ रुपये के IPO ने यह रिकॉर्ड शुक्रवार को तीसरे और अंतिम दिन बनाया। शुक्रवार 12 बजे तक केआंकड़ों के मुताबिक, जियो IPO में अब तक 1,00,15,118 आवेदन आ चुके हैं। निवेशकों के जबरदस्त उत्साह के बीच अब तक IPO कुल 6.89 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 14.38 गुना भर गई है।

दूसरे दिन तक 75 लाख आवेदन आए थे

इससे पहले सबसे ज्यादा आवेदन पाने का रिकॉर्ड वारी एनर्जीज़ ( Waaree Energies) के नाम था। अक्टूबर 2024 में उसके IPO को 97.34 लाख आवेदन मिले थे। जियो ने अब यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जियो IPO में पहले दिन करीब 30.5 लाख आवेदन आए थे। दूसरे दिन के अंत तक यह संख्या 75 लाख पार कर गई और तीसरे दिन 1 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार हो गया।

सभी कैटेगरी में मजबूत मांग

जियो IPO में निवेशकों की मांग सभी प्रमुख कैटेगरी में मजबूत बनी हुई है। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 9.38 गुना सब्सक्राइब हो चुकी है। रिटेल कैटेगरी 2.07 गुना, रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 2.48 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 5.68 गुना भर चुका है। यानी सभी प्रमुख कैटेगरी पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुकी हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: जियो IPO में दूसरे दिन भी रही जबरदस्त तेजी, 5.57 गुना सब्सक्राइब, अब तक 75 लाख आवेदन

अंतिम आंकड़े आने तक सब्‍सक्रिप्‍शन और आवदेनों की संख्‍या में होगी वृद्धि

जियो IPO 21 अक्टूबर को खुला था। पहले दिन ही इसे 3.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जो दूसरे दिन बढ़कर 5.57 गुना पहुंच गया। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आवेदन का अंतिम दिन है। शाम 7 बजे तक बिडिंग खुली रहेगी। ऐसे में निवेशकों के पास अभी भी आवेदन करने का मौका है। IPO को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच अंतिम आंकड़े आने तक सब्सक्रिप्शन और आवेदनों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

जियो आईपीओ की प्रमुख बातें
आज आखिरी दिन, शाम 7 बजे तक खुली रहेगी बिडिंग।
वारी एनर्जीज़ (Waaree Energies) का 97.34 लाख आवेदनों का रिकॉर्ड टूटा।
30,213 करोड़ रुपये का जियो IPO 6.89 गुना सब्सक्राइब।
बड़े संस्‍थागत निवेशकों (QIB) कैटेगरी 14.38 गुना भरी।
अब तक 1,00,15,118 करोड़ आवेदन आ चुके हैंं।
गैर संस्‍थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी अब तक 9.38 गुना सब्‍सक्राइब हो चुकी है।
रिटेल कैटेगरी 2.07 गुना और कर्मचारी कैटेगरी 2.48 गुना सब्‍सक्राइब। शेयर होल्‍डर्स कोटा 5.68 गुना सब्‍सक्राइब।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *