Haryana Sports: पानीपत में शुरू हुआ सीबीएसई नार्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट, पांच दिन चलेगा, मंत्री पवार बोले- खेलों में हरियाणा नंबर वन

पानीपत के उटला में सीबीएसई नार्थ जोन-2 हॉकी टूर्नामेंट का हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्‍णलाल पंवार ने क‍िया। (फोटो सोर्स डीपीआरओ)
पानीपत के उटला में सीबीएसई नार्थ जोन-2 हॉकी टूर्नामेंट का हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्‍णलाल पंवार ने क‍िया। (फोटो सोर्स डीपीआरओ)
Last Updated: 16 Sep, 2026 at 02:47 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Haryana Sports : सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 (CBSE North Zone-2) हॉकी टूर्नामेंट पानीपत में शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने किया। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा खेलों में नंबर वन है। देश में राज्‍य खेलों के हब के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। पानीपत भी खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है। यहां के नीरज चोपड़ा ने तो विश्‍वभर में देश व राज्‍य का नाम रोशन किया है।

टूर्नामेंंट का आयोजन जिले के गांव उटला के गुरु ब्रह्मानंद वरिष्‍ठ माध्‍यमिक विद्यालय में किया जा रहा है। यह 6 सितंबर तक चलेगा। टूर्नामेंट में विभिन्‍न स्‍कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

कहा- खेल सिर्फ पदक जीतने का माध्‍यम नहीं

उन्‍होंंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संघर्ष करने का जज्बा और टीम भावना पैदा करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मंच देता है।

उन्होंने कहा कि सफल खिलाड़ी वही होता है जो जीत में विनम्र और हार में मजबूत बना रहता है। निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर खिलाड़ी किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी एक-दूसरे का सम्मान करें और खेल के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का भी परिचय दें।

स्‍कूल और गांव के विकाय के लिए 32 लाख रुपये देने की घोषणा

इस अवसर पर उन्‍होंंने विद्यालय के विकास के लिए 11 लाख रुपये, गांव उटला के कम्यूनिटी हाल के लिए 21 लाख रुपये तथा लाइब्रेरी के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Panipat New Update: गांधी मंडी जैन स्‍थानक में हुई धार्मिक चित्र बनाओ प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने कला से मन मोह लिया

पंवार ने कहा कि 15 सितंबर से जापान में होने वाले एशियाड में भारतीय खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। देश की महिला हॉकी टीम में करीब 50 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा से संबंध रखती हैं, जो प्रदेश की खेल प्रतिभा का प्रमाण है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *