Delhi Assembly Polls में हरियाणा के भाजपा नेता होंगे सक्रिय, पार्टी ने सौंपे दायित्‍व

Delhi Assembly Polls में हरियाणा के भाजपा नेता होंगे सक्रिय, पार्टी ने सौंपे दायित्‍व
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 03:01 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, चंडीगढ़।
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Polls) में हरियाणा के भाजपा नेता भी सक्रिय होंगे। दिल्‍ली की सत्‍ता में वापसी के प्रयास में जुटी भाजपा ने हरियाणा के कई नेताओं को दायित्‍व सौंपा है। हरियाणा के नेता बाहरी दिल्‍ली क्षेत्र में विशेष रूप से सक्रिय होंगे। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) मुख्‍य रणनीत‍िकारों में होंगे।

मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Sinhg Saini) और उनके सभी मंत्री, राज्‍य से भाजपा के सांसद और दिल्‍ली से लगते हरियाणा के विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कृष्‍णपाल गुर्जर, हरियाणा से राज्‍यसभा सदस्‍य किरण चौधरी सहित कई नेता दिल्‍ली में चुनाव प्रचाार में जुटेंगे। पार्टी के कई नेताओं को क्षेत्र भी बांट दिए गए हैं। दिल्‍ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी। भाजपा यहां सत्‍ता प्राप्‍त करने के लिए 27 साल से प्रयास कर रही है।

मनोहरलाल रण्‍नीतिकार होंगे तो सीएम नायब सिंह सैनी स्‍टार प्रचारक होंगे। किरण चौधरी दिल्‍ली की राजनीति में काफी समय त‍क सक्रिय रही हैं और वहां विधायक बनने के साथ दिल्‍ली विधानसभा की उपाध्‍यक्ष भी रहीं। किरण चौधरी 1998 में दिल्‍ली कैंट से चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं और दिल्‍ली विधानसभा की बनीं। वह 2003 तक इस पद पर रहीं। ऐसे में भाजपा उनको दिल्‍ली चुनाव में सक्रिय करेगी। किरण चौधरी की पुत्री श्रुति चौधरी भी भाजपा के लिए दिल्‍ली में चुनाव प्रचार में जुटेंगी। वह हरियाणा सरकार में मंत्री हैं।

इसी तरह, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उनकी पुत्री हरियाणा सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री किरण राव भी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जुटेंगे। राव इंद्रजीत व आरती राव गुरुग्राम और रेवाड़ी जिले से लगे दिल्‍ली के इलाकों में प्रचार की कमान संभालेंगे। केंद्रीय मंत्री कृष्‍णपाल गुर्जर फरीदाबाद से लगते दिल्‍ली के विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटेंगे।

बता दें कि काफी संख्‍या में हरियाणा के लोग दिल्‍ली में रहते हैं और नौकरी व कामकाज के लिए दिल्‍ली जाते हैं। हरियाणा के लोगों की दिल्‍ली में काफी रिश्‍तेदारी भी है। हरियाणा के 12 जिले दिल्‍ली -एनसीआर में आते हैं। खासतौर पर बाहरी दिल्‍ली इलाके में ‘हरियाणवी कनेक्‍शन’ विशेष तौर पर है। पानीपत ग्रामीण से भाजपा विधायक और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढ़ांडा भी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार में जुटेंगे। उनका कहना है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में इस बार भाजपा की जीत होगी और 8 फरवरी को तय हो जाएगा कि दिल्‍ली को डबल इंजन की सरकार मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) भाजपा के प्रमुख चुनाव रणनीतिकार रहे हैं और इसी कारण उनको दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की राननीतिकारकों में रखा गया है। उनको चुनाव का व्‍यापक अनुभव रहा है। वह हरियाणा में करीब नौ वर्ष तक मुख्‍यमंत्री रहे और जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर सफलतापूर्वक सरकार चलाई। उनकी अगुवाई में भाजपा ने हरियाणा में दो विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ चुकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *