Weather Update :शीतलहर ने किया बुरा हाल, कल रात से बदलेगा मौसम, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Weather Update :शीतलहर ने किया बुरा हाल, कल रात से बदलेगा मौसम, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 03:02 PM by Sunil Kumar Jha

Steek Samachar, चंडीगढ़।

हरियाणा और पंजाब में शीतल से राहत नहीं मिल रही है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। राज्य में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को सुबह से धुंध छाई हुई है। पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, पलवल सहित कई जिलों में धुंध के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन पर भी इसका असर हो रहा है। कई स्थानों पर मौसम साफ है और धूप निकली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। शनिवार 11 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

हरियाणा में अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल सहित कई स्थानों पर धुंध को लेकर मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है। रोहतक को भिवानी, झज्जर, सोनीपत , नारनौल में सुबह से धूप निकली है। पानीपत में भी सुबह से धुंध छाई हुई है।

राज्य में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 48 घंटे के अंदर तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है सोनीपत में सबसे कम रात का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सीजन में पहली बार सभी जिलों न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है।

11- 12 जनवरी को वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को राज्य में मौसम खुश्क रहेगा और धुंध पड़ेगी, परंतु रात से तापमान में गिरावट होगी और मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण 10 जनवरी को रात का तापमान गिरेगी और शीतलहर तेज होगी।


10 जनवरी की रात से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इस कारण 11 जनवरी को मौसम बदलेगा। राज्य में 11 और 12 जनवरी को हॉकी और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल शीतलहर से राहत की संभावना नहीं है।

पंजाब एवं चंडीगढ़ में भी शीतलहर व धुंध
पंजाब और चंडीगढ़ में भी शीतलहर और घनी धुंध का कहर जारी है। धुंध के कारण सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है। आज रात से पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट होगा। पंजाब के कई स्थानों पर 12 जनवरी तक बारिश हो सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *