उमर अब्‍दुल्‍ला ने कहा- इंडिया अलायंस समाप्‍त कर देना चाहिए, पिता फारुक बोले- यह स्‍थायी गठबंधन

उमर अब्‍दुल्‍ला ने कहा- इंडिया अलायंस समाप्‍त कर देना चाहिए, पिता फारुक बोले- यह स्‍थायी गठबंधन
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 03:00 PM by Sunil Kumar Jha

नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्ष की एकता और इंडिया अलायंस को लेकर वीरवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में ना कोई एजेंडा है और ना ही कोई लीडरशिप है। लोकसभा चुनाव के बाद कोई बैठक नहीं हुई है। ऐसे में इस अलायंस को समाप्‍त कर देना चाहिए। दरअसल, यह गठबंधन लोकसभा चुनाव तक था।

कहा, इस अलायंस का न कोई एजेंडा और न ही कोई लीडरशिप


दूसरी उनके पिता और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इंडिया गठबंधन अस्थायी है और इसे समाप्त नहीं किया जा सकता। हम भाजपा के साथ नहीं जा सकते और उनसे हमारा कोई संबंध नहीं हो सकता।

दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच विवाद के बारे में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली में क्या चल रहा है इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है । वहां जो पार्टियां हैं वे तय करें कि भाजपा का वहां चुनाव में कैसे बेहतर तरीके से मुकाबला करना है।

इंडिया गठबंधन की आखिरी बैठक 1 जून 2024 को हुई थी। इसके बाद हरियाणा और जम्मू कश्मीर सहित चार राज्यों विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच ठन गई है। दोनों दोनों पार्टियों एक दूसरे पर हमले कर रही है। आम आदमी पार्टी को यहां समाजवादी पार्टी , शिवसेना (यूबीटी) और तृणमूल कांग्रेस का समर्थन मिला है। ऐसे में कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलग थलग पड़ गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *