सोने और चांदी की कीमतों में आया उछाल, अमेरिकी चुनाव नतीजों का असर

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। (फाइल फोटो)
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। (फाइल फोटो)
Last Updated: 4 Nov, 2026 at 03:23 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price Today: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्‍शन के रिजल्‍ट राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रप की पार्टी की हार के बाद सराफा बाजार में रौनक दिखाई दी है। लगतार गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कीमतों में वृद्धि का एक कारण धनतेरस और द‍िवाली से पहले इनकी खरीदारी में तेजी आने को भी बताया जा रहा है।

24 कैरेट सोने की कीमत में 3486 रुपये और चांदी की कीमत में 7775 रुपये की वृद्धि

इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार 4 नवंबर को दोपहर तक 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 3486 रुपये की वृद्धि हुई है। इसी तरह चांदी के मूल्‍य में प्रति किलो 7775 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।

ग्‍लोबल मार्केट में सुधार का असर सोने चांदी की कीमतों पर भी पड़ रहा है

बता दें कि अमेरिकी में हुए मिडटर्म चुनाव में वहां के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को डमोक्रटिक पार्टी के विरुद्ध बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। इससे ग्‍लोबल मार्केट में सुधार दिखाई दिया और सोने-चांदी की कीमताें में उछाल आ गया। इसका असर भारत के सराफा बाजार पर भी दिखाई दिया।

22,18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी बढ़ोत्‍तरी

आइबीजेए (IBJA) के अनुसार, बुधवार को दोपहर तक 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,41,062 रुपये हो गया। सोने की अन्‍य क्‍वालिटी के मूल्‍य में भी वृद्धि दिखाई दे रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत में 3193 रुपये की वृद्धि हुई है। 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,29,213 रुपये दर्ज की गई है।

इसी तरह, आइबीजेए के अनुसार 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,05,797 रुपये दर्ज की गई है और इसकी कीमत में अब तक 2 नवंबर के मुकाबले 2615 रुपये की वृद्धि हुई है। 14 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 2039 रुपये की वृद्धि हुई है। इसकी प्रति 10 ग्राम कीमत दोपहर तक 82521 रुपये दर्ज की गई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Cabinet Decisions: हरियाणा कैबिनेट की बैठक में नई लैंड पूलिंग नीति को मंजूरी सहित कई फैसले

इसी तरह, दोपहर तक चांदी की कीमत में प्रति किलो 7775 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। यह समाचार लिखे जाने तक चांदी की प्रति किलो कीमत 1,84,200 रुपये हो गई। बता दें कि अक्‍टूबर और 3 नवंबर तक चांदी के मूल्‍य में लगातार गिरावट आई थी।

सोने और चांदी की ताजा कीमत
कैरेट4 नवंबर को कीमत3 नवंबर को कीमतअंतर
24 कैरेट (Gold 999)1,41,062 रुपये प्रति 10 ग्राम1,37,576 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 3486 रुपये।
22 कैरेट (Gold 916)1,29,213 रुपये प्रति 10 ग्राम1,26,020 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 3193 रुपये।
18 कैरेट (Gold 750)1,05,797 रुपये प्रति 10 ग्राम 1,03,182 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 2615 रुपये।
14 कैरेट (Gold 585)82,521 रुपये प्रति 10 ग्राम 80,482 रुपये प्रति 10 ग्राम+ 2039 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,84,200 रुपये प्रति किलो1,76,425 रुपये प्रति किलो+ 7775 रुपये।

(आंकड़ा सोर्स IBJA)

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत
शहर24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट (प्रति 10 ग्रााम)चांंदी (प्रति किलो )
मुंबई1,42,800 रुपये1,30,900 रुपये2,00,000 रुपये।
दिल्‍ली1,42,950 रुपये1,31,050 रुपये 2,00,000 रुपये।
कोलकाता 1,42,800 रुपये1,30,900 रुपये2,00,000 रुपये।
चेन्‍नई1,42,910 रुपये1,31,000 रुपये2,10,000 रुपये।
चंडीगढ़1,42,950 रुपये1,31,050 रुपये2,00,000 रुपये।
अहमदाबाद1,42,850 रुपये1,30,950 रुपये2,00,000 रुपये।
पटना1,42,850 रुपये1,30,950 रुपये2,00,000 रुपये।

(आंकड़े goodreturns)

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *