सोना-चांदी की कीमत फिर गिरी, एक माह में Gold 16413 रुपये व Silver 48311 रुपये सस्‍ती हुई

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 20 Nov, 2026 at 04:02 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार 19 नवंंबर को फिर गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1633 रुपये और चांदी 3294 रुपये सस्‍ती हुई। 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1.30 लाख रुपये से नीचे आ गया। पिछले एक माह की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 16413 रुपये और चांदी की कीमत 48311 रुपये घट चुकी है।

19 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,531 रुपये और चांदी 1,60,439 रुपये

इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 19 नवंबर को 1,29,531 रुपये दर्ज की गई। गुरुवार को चांदी का मूल्‍य 1,60,439 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

नवंंबर में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अब तक 10,523 रुपये और 20,905 रुपये में कमी

नवंबर में सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो दो-तीन दिन को छोड़ कर इनमें लगातार कमी आई है। इस माह अब तक 24 कैरेट सोने की कीमत में 10,523 रुपये की कमी हुई है। नवंबर में अब तक चांदी की कीमत 20,905 रुपये घट चुकी है।

सोने की कीमत एक माह में 1,45,944 से 1,29,531 रुपये पर आई, चांदी 2,08,750 से 1,60,439 रुपये हुई

पिछले एक माह की बात करें यानि 19 अक्‍टूबर के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत में 16,413 रुपये की कमी हुई है। आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, 19 अक्‍टूबर को 24 कैरेट सोने का मूल्‍य प्रति 10 ग्राम 1,45,944 रुपये था और अब 19 नवंबर को यह 1,29,531 रुपये पर आ गया है। इसी तरह, 19 अक्‍टूबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 2,08,750 रुपये थी और अब 19 नवंबर को कीमत प्रति किलो 1,60,439 रुपये हो गई है।

पिछले एक माह में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट –
कैरेट 19 नवंबर को कीमत19 अक्‍टूबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,29,531 रुपये प्रति 10 ग्राम1,45,944 रुपये प्रति 10 ग्राम– 16,413 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,18,650 रुपये प्रति 10 ग्राम1,33,685 रुपये प्रति 10 ग्राम– 15,035 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)97,148 रुपये प्रति 10 ग्राम1,09,458 रुपये प्रति 10 ग्राम– 12,310 रुपये
14 कैरेट सोना (Gold 585)75,776 रुपये प्रति 10 ग्राम85,377 रुपये प्रति 10 ग्राम– 9601 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,60,439 रुपये प्रति किलो2,08,750 रुपये प्रति किलो– 48,311 रुपये।
22 , 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी हुई गिरावट

इसके साथ ही 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमताें में भी गिरावट आई है। आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, 19 नवंबर को 22 कैरेट सोने कीमत प्रति 10 ग्राम 1,18,650 रुपये पर आ गई। इसकी कीमत में 1496 रुपये की कमी आई। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 97,148 रुपये दर्ज की गई। इसकी कीमत में 1225 रुपये की कमी हुई। 14 कैरेट सोने की कीमत 75,776 रुपये पर आ गई और इसकी कीमत में 955 रुपये की कमी हुई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: पंजाब में फिर उठा करतारपुर साहिब कॉरिडोर मुद्दा, भगवंत मान बोले- पीएम मोदी इसे दाेबारा खोलें

सोने-चांदी की 19 नवंबर को कीमतें और अंतर
कैरेट 19 नवंबर को कीमत18 नवंबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,29,531 रुपये प्रति 10 ग्राम1,31,164 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1633 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,18,650 रुपये प्रति 10 ग्राम1,20,146 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1496 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)97,148 रुपये प्रति 10 ग्राम98,373 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1225 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)75,776 रुपये प्रति 10 ग्राम76,731 रुपये प्रति 10 ग्राम– 955 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,60,439 रुपये प्रति किलो1,63,733 रुपये प्रति किलो– 3294 रुपये।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

देश के 10 प्रमुख शहरों में सोने की 19 नवंबर को कीमत
शहर24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोने की कीमत ( प्रति 10 ग्राम)चांदी की कीमत (प्रति किलो)
मुंबई1,30,690 रुपये1,19, 800 रुपये98,020 रुपये1,80,000 रुपये।
दिल्‍ली1,30,830 रुपये1,19,950 रुपये98,170 रुपये1,80 000 रुपये।
कोलकाता1,30,690 रुपये1,19,800 रुपये98,020 रुपये1,80,000 रुपये।
चेन्‍नई1,30,690 रुपये1,19,800 रुपये98,050 रुपये1,80,000 रुपये।
अहमदाबाद1,30,740 रुपये1,19,850 रुपये98,070 रुपये1,80,000 रुपये।
पटना 1,30,740 रुपये1,19,850 रुपये98,070 रुपये1,80,000 रुपये।
चंडीगढ़1,30,840 रुपये1,19,950 रुपये98,170 रुपये1,80,000 रुपये।
जयपुर 1,30,840 रुपये1,19,950 रुपये98,170 रुपये1,80,000 रुपये।
लखनऊ1,30,840 रुपये1,19,950 रुपये98,170 रुपये1,80,000 रुपये।
अमृतसर1,30,840 रुपये1,19,950 रुपये98,170 रुपये1,80,000 रुपये।

(आंकड़े goodreturns.in के अनुसार)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *