सोने-चांदी की कीमतें फिर धड़ाम, Gold ₹3907 व Silver ₹9680 सस्‍ता हुआ

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। (फाइल फोटो )
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। (फाइल फोटो )
Published: 25 Nov, 2026 at 11:41 PM

24 कैरेट सोना 1.21 लाख रुपये व चांदी 1.43 लाख रुपये से नीचे आई

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार 25 नवंबर को सुबह से ही गिरावट जारी है। सुबह के साथ शाम के सत्र में इनकी कीमतें धड़ाम हो गईं। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत प्र‍ति 10 ग्राम ₹1,21,038 रही। इसकी कीमत में ₹3,907 की कमी आई। चांदी की कीमत प्रति किलो ₹1,42,945 रही। इसकी कीमत ₹9,680 घट गई।

शादियों का सीजन शुरू होने के बावजूद ग्राहकों का रुख कमजोर

बता दें कि सराफा बाजार के जानकारों ने शादियों का सीजन शुरू होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver) में वृद्धि की संभावना जताई थी। 23 नवंबर को इनकी कीमतों में वृद्धि भी हुई थी। इस‍ दिन 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,052 की वृद्धि हुई थी। चांदी की कीमत में ₹97 की वृद्धि हुई थी। जानकारों का कहना है कि शादियाें का सीजन शुरू होने के बावजूद ग्राहकों की रुख अब तक कमजोर ही है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: हरियाणा में भावांतर भरपाई योजना के तहत रबी फसलों का पंजीकरण जारी, ऐसे उठाएं लाभ

हिसार के एसके ज्‍वेलर्स के संचालक संजय कुमार ने बताया कि शादियों के पिछले सीजन की तुलना में इस बार बहुज कम ग्राहक आ रहे हैं। पानीपत के ज्‍वेलरी मार्केट के जानकार श्‍यामलाल गर्ग का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के कई कारण हैं। इनकी कीमतों का ग्‍लोबल मार्केट की अनिश्‍च‍ितता का असर हो रहा है मार्केट में अभी ग्राहक कम संख्‍या में आ रहे हैं, लेकिन शादियों के सीजन में स्‍थानीय ज्‍वेलरी मार्केट में ग्राहकों की संख्‍या में वृद्धि की उम्‍मीद है।

सुबह के सत्र की अपेक्षा शाम के सत्र में कीमतों में आई अधिक गिरावट

25 नवंबर को सुबह और दोनों सत्रों में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver) में गिरावट हुई। आईबीजेए के अनुसार, सुबह के सत्र में 24 कैरेट साेने की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹1,21,310 थी। शाम के सत्र तक इसकी कीमत ₹1,21,038 हो गई। इसी तरह, चांदी की प्रति किलो कीमत सुबह के सत्र में ₹1,43,522 थी और शाम के सत्र में इसकी कीमत ₹1,42,945 पर पहुंच गई।

सोने के 22 , 18 और 14 कैरेट की कीमतों में भी गिरावट

सोने के 22, 18 और 14 कैरेट की कीमताें में भी गिरावट रही। आईबीजेए के अनुसार, 25 नवंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,10,871 दर्ज की गई। इसकी कीमत में ₹3,579 की कमी हुई। 18 कैरेट सोने की कीमत में ₹2,930 की कमी हुई। 25 नवंबर को शाम के सत्र में इसकी कीमत ₹90,779 प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने की कीमत ₹70,807 रही। 14 कैरेट सोने की कीमत में ₹2,286 की कमी हुई।

सोने-चांदी की 25 नवंबर को कीमत –
कैरेटसुबह के सत्र (AM) में कीमत शाम के सत्र (PM) में कीमत25 नवंबर को कुल गिरावट
24 कैरेट सोना (Gold 999)₹1,21,310 प्रति 10 ग्राम₹1,21,038 प्रति 10 ग्राम– ₹3,907 !
22 कैरेट सोना (Gold 916)₹1,11,120 प्रति 10 ग्राम₹1,10,871 प्रति 10 ग्राम– ₹3,579 ।
18 कैरेट सोना (Gold 750 )₹90,983 प्रति 10 ग्राम₹90,779 प्रति 10 ग्राम– ₹2,930 ।
14 कैरेट सोना (Gold 585)₹70,966 प्रति 10 ग्राम₹70,807 प्रति 10 ग्राम– ₹2,286 ।
चांदी (Silver 999)₹1,43,522 प्र‍ति 10 ग्राम₹1,42,945 प्रति 10 ग्राम– ₹9,680 ।

(आंकड़ों का सोर्स IBJA )

कीमतों में गिरावट के क्‍या कारण हैं ?

– सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का बड़ा कारण ग्‍लाेबल मार्केट में उतार-चढ़ाव को माना जा रहा है। सराफा मार्केट के जानकारों का कहना है कि ग्‍लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण सोने और चांदी में निवेश करनेवाले अभी इससे परहेज कर रहे हैं। उलटा बिकवाली का रुख दिख रहा है।

-डॉलर के मजबूत होने का असर भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण है।

-अमेरिका में बैकों किे ब्‍याज दरों में वृद्धि का भी सोने-चांदी की कीमतोंं पर असर पड़ा है। अमेरिकी फेडरल बैंक द्वारा अगले महीने ब्‍याज दर बढ़ाए जाने की मजबूत संभावना है। ब्‍याज दर ऊंंची होने के संभावना के कारण बिना ब्‍याज देने वाली संपत्तियाें यानि सोने-चांदी से निवेशक कतरा रहे हैं और इसका असर ग्‍लोबल गोल्‍ड मार्केअ पर पड़ रहा है।

-चांदी की औद्याेगिक मांग में कमी होने का असर भी चांदी की कीमतों पर हो रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
शहर24 कैरेट प्रति 10 ग्राम22 कैरेट प्रति 10 ग्राम18 कैरेट प्रति 10 ग्राम
मुंबई₹1,23,280₹1,10,300₹92,460
दिल्ली₹1,23,430₹1,13,150₹92,610
कोलकाता₹1,23,280₹1,13,00₹92,460
चेन्‍नई₹1,24,580₹1,14,200₹93,450
पटना₹1,23,330₹1,13,050₹92,510
चंडीगढ़₹1,23,430₹1,13,150₹92,610
जयपुर₹1,23,430₹1,13,150₹92,560
सूरत₹1,23,330₹1,13,050₹92,510

(आंकड़े के अनुसार)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *