सुनील कुमार झा वरिष्ठ पत्रकार एवं सटीक समाचार के संस्थापक संपादक हैं। पत्रकारिता में 33 वर्षों के अनुभव के साथ, वे हरियाणा और पंजाब के प्रमुख ऑनलाइन न्यूज मीडिया पोर्टल के राज्य प्रमुख रह चुके हैं। प्रिंट मीडिया में 15 से अधिक वर्षों तक न्यूज एडिटर के रूप में कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के हेड ऑफिस में कार्य किया। राजनीति, अपराध और राष्ट्रीय मामलों पर इनकी गहरी पकड़ है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में यमुना नदी के पानी पर राजनीति पैंतरेबाजी तेज हो गई है। केजरीवाल के जहर के आरोप के जवाब में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पिया। केजरीवाल ने इसे ढोंग बता दिया। अब हरियाणा भाजपा ने केजरीवाल पर पलटवार किया है और सीएम का वीडियो एडिट करने का आरोप लगाया है।
मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री सिद्धि विनायक मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके तहत अंग प्रदर्शन करने वाले और फटी जींस में मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने के अरविंद केजरीवाल के बयान पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है। उन्होंने केजरीवाल पर मानहानि का केस करने की धमकी दी है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल गर्मियों से फिर शुरू होगी। इस पर भारत और चीन के बीच सहमति बन गई है। दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाईट भी शुरू किए जाने पर सहमति बनी है।