Reliance Growth Roadmap: पांच साल में दोगुनी होगी रिलायंस की कमाई

Reliance Growth Roadmap: पांच साल में दोगुनी होगी रिलायंस की कमाई
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अगले पांच वर्षों के लिए ग्रोथ और वैल्यू क्रिएशन का नया रोडमैप (Reliance Growth Roadmap) सामने रखा है। रिलायंस की 49वीं वार्षिक आम बैठक (Reliance AGM) में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डी. अंबानी ने कहा कि रिलायंस अपने अगले ग्रोथ चरण की दहलीज पर खड़ी है और आने वाले वर्षों में कंपनी की ग्रोथ को कई नए और मजबूत बिजनेस इंजन आगे बढ़ाएंगे। कंपनी का एबिटा यानि ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइज़ेशन से पहले की कमाई दोगुना होगी।

मुकेश अंबानी बोले- अगले पांच साल में दोगुना होगा रिलायंंस का एबिटा

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा, ‘पिछले पांच वर्षों में हमने अपना एबिटा दोगुना किया है। भविष्य की ओर देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि अगले पांच वर्षों में हम अपने कंसॉलिडेटेड एबिटा को दोगुना, बल्कि उससे भी अधिक करने की क्षमता रखते हैं। रिलायंस पूरे अमृत काल में भारत के प्रमुख वेल्थ क्रिएटर्स में शामिल रहेगी।’ उन्‍होंने कहा कि कंपनी की नींव तैयार है, प्लेटफॉर्म बन चुके हैं, क्षमताएं जुटा ली गई हैं और ग्रोथ के अवसर पहले से कहीं अधिक बड़े हैं।

JIO IPO वैल्‍यू क्रिएशन में महत्‍वपूर्ण

अंबानी ने कहा कि इस वर्ष वैल्यू क्रिएशन का सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर जियो का आने वाला आईपीओ (JIO IPO) है। उन्होंने शेयरधारकों को आश्वस्त किया कि यह रिलायंस शेयरधारकों के लिए बड़ा वैल्यू अनलॉक करेगा और नए निवेशकों के लिए आकर्षक निवेश अवसर पैदा करेगा।

ये हैं – रिलायंस के वैल्‍यू क्रिएशन के पांच प्रमुख

उन्‍होंने रिलायंस के वैल्यू क्रिएशन के पांच प्रमुख रास्ते भी सामने रखे। ये हैं –

  1. ओ2सी बिजनेस को ऑयल-टू-केमिकल्स-एंड-न्यू मैटेरियल्स में बदलना।
  2. न्यू एनर्जी का जल्द व तेज कमीशनिंग।
  3. रिलायंस इंटेलिजेंस (Reliance Intelligence ) को हर भारतीय के लिए एआई (AI) के रूप में विकसित करना।
  4. एफएमसीजी बिजनेस को भारत की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में से एक बनाना!
  5. 2032 तक 125 से 150 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य ।

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस की भविष्य की ग्रोथ केवल पुराने बिजनेस पर निर्भर नहीं रहेगी। कंपनी ओ2सी, न्यू एनर्जी, एआई, एफएमसीजी, डिजिटल सर्विसेज और एक्सपोर्ट्स को जोड़कर एक ऐसे ग्रोथ मॉडल की ओर बढ़ रही है, जिसमें स्केल, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और कंज्यूमर रीच एक साथ काम करेंगे।

हमारे आज के बिजनेस कल पहले से अधिक वैल्‍यू क्रिएट करेंगे : मुकेश अंबानी

उन्होंने कहा, ‘जो बिजनेस हमने कल बनाए, उन्होंने जबरदस्त वैल्यू क्रिएट की। जो बिजनेस हम आज बना रहे हैं, वे कल उससे भी अधिक वैल्यू क्रिएट करेंगे। रिलायंस के भविष्य को लेकर मैं पहले कभी इतना आश्वस्त नहीं रहा। और भारत के भविष्य को लेकर मैं पहले कभी इतना आशावादी नहीं रहाा, क्योंकि दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं हैं।’

रिलायंस की यह रोडमैप स्टोरी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कंपनी के अगले पांच वर्षों की दिशा बताती है। जियो आईपीओ (Reliance IPO) जहां तत्काल वैल्यू अनलॉक का अवसर है, वहीं एआई, न्यू एनर्जी, एफएमसीजी, मीडिया और मैटेरियल्स जैसे नए बिजनेस इंजन रिलायंस की अगली ग्रोथ यात्रा को आकार देंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *