Monsoon Rain News: मानसून पश्चिम बंगाल सहित 16 राज्‍यों में पहुंचा, मुंबई कल पहुंचेगा, जानें अगले कुछ दिन मौसम का कैसा रहेगा मिजाज

Monsoon Rain News: मानसून पश्चिम बंगाल सहित 16 राज्‍यों में पहुंचा, मुंबई कल पहुंचेगा, जानें अगले कुछ दिन मौसम का कैसा रहेगा मिजाज
Published: 9 Jun, 2026 at 11:57 PM

सटीक समाचार, नईदिल्‍ली/मुंबई

Monsoon Update: मानसून ने देश में तेजी पकड़ ली है। मंगलवार का यह पश्चिम बंगाल पहुंच गया और अब तक 16 राज्‍यों तक पहुंच गई है। मुंबई में मानसून (Monsoon) कल पहुंचेगा। मंगलवार को कई राज्‍यों में जमकर बारिश हुई। दिल्‍ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में आंधी-तूफान के साथ 11 जून से बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड सहित कई राज्‍यों में 10 जून को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। मानसून (Monsoon) अगले सप्‍ताह तक गुजरात, मध्‍य प्रदेश ओडिसा और छत्‍तीसगढ़ पहुंच सकता है।

कई राज्‍यों में हो रही है प्री-मानसून की बरसात

दूसरी ओर, कई राज्‍यों में पिछले कुछ दिनों से प्री-मानसून की बारिश हुई है। दिल्‍ली, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश सहित कई राज्‍यों में आंधी-तूफान के साथ प्री मानसून की वर्षा हुई है। मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। उन्‍नाव में आंधी के कारण कई स्‍थानों पर पेड़ और बिजली के खंंभे उखड़ गए। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 10 से 14 जून के बीच कई राज्‍यों में तेज बारिश होने की संभावना है।

केरलम व कर्नाटक में चार दिनों से हो रही है जमकर बारिश

बता दें कि मानसून केरलम में 4 जून को पहुंच गया था। केरलम और कर्नाटक में पिछले चार दिनों से जमकर बारिश हो रही है। मंगलवार को बारिश से केरलम और कर्नाटक के कई शहरों में पानी भर गया। कर्नाटक के बेलगावी सहित कई स्‍थानों पर तो हालत ऐसे हो गए कि बारिश के पानी में गाड़ि‍यां बहती नजर आईं। सोमवार व मंगलवार को भी बिहार के पटना सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई।

मानसून कल तक था मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर

मानसून सोमवार को मुंबई से करीब 150 किलोमीटर दूर था और इसके अगले 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार हैं। मुंबई में 10 जून को मानसून (Monsoon In Mumbai) पहुंच सकता है। इसके बाद महानगर में बारिश का क्रम शुरू हो जाएगाा। दिल्‍ली , हरियाणा और पंजाब में मानूसन (Monsoon Rain) के इस माह (जून) के आखिरी सप्‍ताह में पहुंचने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ से उत्‍तर भारत में 11-12 जून से होगी झमाझम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्‍चि‍मी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश और मध्‍यप्रदेश सहित कई राज्‍यों में 11 या 12 जून से जमकर बारिश होगी। 11 जून की रात से मौसम में बदलाव शुरू होगा और इस दौरान हल्‍की बारिश भी हो सकती है, लेकिन 12 जून से भारी बारिश हो सकती है। यह स्थिति 14 जून तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *