सटीक समाचार, नई दिल्ली।
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में कलह और बढ़ गई है। पार्टी की संसदीय दल में विभाजन तय लग रहा है। टीएमसी के बागी लोकसभा सदस्यों में ममता बनर्जी के करीबी सांसदों के नाम भी सामने आए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और सायोनी घोष सहित 19 बागी सांसदों के नाम की कथित सूची सामने आने से राजनीति गर्मा गई है। दूसरी ओर, टीएमसी की एक और नेता ने पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस तरह टीएमसी के तीन राज्यसभा सदस्य अब तक इस्तीफा दे चुके हैं।
काकोली घोष ने 8 मई को टीएमसी के 20 सांसदों के एनडीए को समर्थन देने का दावा किया था
बता दें कि कभी ममता की बेहद करीबी रही सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने 8 मई को दावा किया था कि टीएमसी के 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है और इस संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र भी भेजा है। लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सांसद हैं। राज्यसभा में टीएमसी के 12 सांसद थे, लेकिन तीन के इस्तीफा देने के बाद अब नौ बच गए हैं।
ऋतब्रत बनर्जी का दावा – पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 64 विधायक बागी गुट में शामिल
दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की पराजय के बाद से ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। टीएमसी के 80 विधायकों में से 58 ने अलग गुट बना लिया था और उनके नेता ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा स्पीकर ने नेता विपक्ष का दर्जा भी दे दिया था। ऋतब्रत बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि उनके गुट में कुल 64 विधायक शामिल हैं। छह और विधायक जल्द ही इस संबंध में स्पीकर को अपना पत्र सौंप देंगे।
राजनीति गर्माई
बागी गुट के सूत्रों के हवाले से 19 सांसदों के नाम की सूची की चर्चा हो है। इसको लेकर अभी कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस दावे से पश्चिम बंगाल और दिल्ली की राजनीति गर्मा गई है। सूची में जिन सांसदों बताए जा रहे हैं उनकी तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है।
सूची में इन सांसदों के नाम बताए जा रहे हैं-
- यूसुफ पठान (बहरामपुर)।
- शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)।
- सायोनी घोष (जादवपुर)।
- काकाली घोष दस्तीदार (बारासात)।
- खलीलुर रहमान (जंगीपुर)
- जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)।
- अबू ताहीर खान (मुर्शिदाबाद) ।
- पार्थ भौमिक (बैरकपुर)।
- माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)।
- बापी हलदार (मथुरापुर)।
- मिताली बाग (आरामबाग)।
- दीपक अधिकारी (घाटाल)।
- जून मालिया (मेदनीपुर)।
- अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा)।
- कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम)।
- रचना बनर्जी (हुगली)।
- शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व)।
- शताब्दी रॉय (बीरभूमि)!
- असित कुमार माल (बोलपुर)।

