Panipat Gurudwara Election: समाजसेवी हरविंदर सिंह लाडी ने माडल टाउन के गुरु रामदास सभा के प्रधान का कार्यभार संभाला

समाजसेवी हरविंदर सिंह लाडी को पानीपत के माडल टाऊन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास सिंह सभा का प्रधान चुना गया। (सटीक समाचार)
समाजसेवी हरविंदर सिंह लाडी को पानीपत के माडल टाऊन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास सिंह सभा का प्रधान चुना गया। (सटीक समाचार)
Last Updated: 29 Jul, 2026 at 04:17 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। सुप्रसिद्ध समाजसेवी सरदार हरविंदर सिंह लाडी बने गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास सिंह सभा, माडल टाउन के प्रधान के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्‍होंने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्‍य और समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे। गुरुद्वारा सभा के चुनाव (Panipat Gurudwara Election) में उनको 26 जुलाई काे प्रधान चुना गया था।

तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिब के बाद संभाला कार्यभार

बता दें कि हरविंदर सिंह लाडी को 26 जुलाई को गुरुद्वारा श्री रामदास सिंह काे निर्विरोध प्रधान चुना गया था। सभा के अन्‍य पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के अन्‍य सदस्‍यों का भी इसी दिन सर्वसम्‍मति से चुना गया था। चुनाव के बाद गुरु घर की मर्यादा अनुसार तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिब रखा गया। बुधवार को श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत हरविंदर सिंह लाठी और सभा के अन्‍य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्‍यों ने श्री गुरुद्वारा साहिब का कार्यभार संभाल लिया।

यह समाचार भी पढ़िये: Guru Purnima 2026 पर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष अर्चना गुप्‍ता, भेंट किया महिलाओं का हस्‍तनिर्मित खास तोहफा

26 जुलाई को प्रधान और अन्‍य पदाधिकारियों का निर्विरोध हुआ था चुनाव

सभा की कार्यकारिणी के चुनाव अधिकारी सरदार अमरजीत सिंह कोहली जी ने बताया कि 26 जुलाई का सभा का चुनाव हुआ था। इसमें सर्वसम्मिति से सरदार हरविंदर सिंह लाडी को प्रधान, निर्माण सिंह को महासचिव, कुलवंत सिंह को कैशियर, अमरजीत सिंह और हरजिंदर सिंह को मीत प्रधान चुना गया था। इसके साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों का भी निर्वरोध चुनाव हुआ था। उनके चुनाव के बाद उनको बधाई दी और नियुक्ति पत्र सौंपा।

सरदार हरविंदर सिंह ने कहा सबको साथ लेकर करेंगे गुरु घर की सेवा

कार्यभार संभालने के अवसर पर हरविंदर सिंह लाडी ने संगत को आश्वासन दिया कि वह सबको साथ लेकर गुरु घर की सेवा करेंगे। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ( HSGMC) के सदस्‍य सरदार मोहनजीत सिंह, तरनजीत सिंह, गुरुशरण सिंह, डीएसपी दलबीर सिंह, उपकार सिंह,लखविंदर सिंह, कुलवंत सिंह,गुरप्रीत सिंह, बलजीत सिंह, परमजीत सिंह,सरबजीत सिंह, अमरिंदर सिंह,राजिंदर सिंह व अन्य सिख संगत मौजूद रही।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *