दीपावली पर पटाखे नहीं चलाने का संकल्‍प लेनेवालों को जैन महासभा का पुरस्‍कार, 11 को दीं साइकिलें

SS Jain Maha Sabha: एसएस जैन महासभा हरियाणा ने अपने संकल्‍प अभियान के तहत दीपावली पर पटाखे नहीं चलाने का संकल्‍प लेनेवालों को सम्‍म्‍मानित किया। पानीपत की गांधी मंडी स्‍थ‍ित जैन स्‍थानक में आयोजित कार्यक्रम में महा मुनिराजों के सानिध्य में साइकिल का अपना उपहार लेते हुए नवनीत जैन। (सटीक समाचार)
SS Jain Maha Sabha: एसएस जैन महासभा हरियाणा ने अपने संकल्‍प अभियान के तहत दीपावली पर पटाखे नहीं चलाने का संकल्‍प लेनेवालों को सम्‍म्‍मानित किया। पानीपत की गांधी मंडी स्‍थ‍ित जैन स्‍थानक में आयोजित कार्यक्रम में महा मुनिराजों के सानिध्य में साइकिल का अपना उपहार लेते हुए नवनीत जैन। (सटीक समाचार)
Last Updated: 18 Nov, 2026 at 12:31 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Jain Sthanak : दीपावली के पावन पर्व पर पटाखे न चलाने का संकल्‍प लेने और उसका पालन करने वाले जैन समाज के व्‍यक्तियों को पानीपत कह गांधी मंडी स्‍थ‍ित जैन स्‍थानक में सम्‍मानित किया गया। यहां आयो‍जित कार्यक्रम में लकी ड्रा के माध्‍यम से चुने गए 11 लोगों को पुरस्‍कृत किया गया। सभी को पुरस्‍कार स्‍वरूप साइकिलें दी गईं। 100 लोगों को सांत्‍वना पुरस्‍कार भी दिए गए।

एसएस जैन महासभा हरियाणा ने चलाया था संकल्‍प अभियान

एसएस जैन महासभा हरियाणा द्वारा दीपावली और अन्‍य त्‍योहार पर पर्यावरण संरक्षण, जीवदया एवं अहिंसा का संदेश देने के उद्देश्य से पटाखे नहीं चलाने का संकल्प अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत गांधी मंडी जैन स्थानक में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ हुआ और 11 लोगों को साइकिलें और 100 व्‍यक्तियाें को सांत्‍वना पुरस्‍कार के लिए चुना गया।

गांधी मंडी जैन स्थानक में हुआ लकी ड्रॉ व पुरस्‍कार वितरण कार्यक्रम

गांधी मंडी जैन सभा के संरक्षक डॉ. एपी जैन ने बताया कि इस अभियान का इसका उद्देश्य पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के साथ-साथ जीवन की रक्षा, अहिंसा और सामाजिक जागरुकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यह कार्यक्रम जैन संत अभिग्रहधारी डॉ. राजेश मुनि जी महाराज की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसमें परम सेवाभावी राजेंद्र मुनि जी महाराज, महासाध्वी समता जी महाराज , तपस्विनी साध्वी भविका जी महाराज का भी सानिध्य एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ दैनिक प्रवचन के पश्चात हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में गांधी मंडी जैन सभा द्वारा महासभा के पदाधिकारियों अध्यक्ष रविंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुभाष जैन, उपाध्यक्ष जय भगवान जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन आदि का सम्मान किया गया।

अभियान के तहत 5500 संकल्‍प पत्र पा्रप्‍त हुए

गांधी मंडी जैन सभा के संरक्षक डॉ. एपी जैन ने बताया कि संकल्‍प अभियान के तहत पूरे हरियाणा से लगभग 5,500 संकल्प पत्र प्राप्त हुए। इनमें पानीपत से 3,500, समालखा से 700, गन्‍नौर से 300 और शेष रानिया, नरवाना, लाडवा, जगाधरी, कुरुक्षेत्र, आदि स्थानों से प्राप्त हुए। डॉ. राजेश मुनि जी महाराज के सुझाव पर लकी ड्रॉ निकालने का एक अनोखा तरीका अपनाया गया।

लकी ड्रा में पहले 100 सांत्‍वना पुरस्‍कार निकाले गए

पहले 100 सांत्वना पुरस्कार निकाले गए। पानीपत के संकल्‍प पत्रों में से 50 तथा शेष सभी जगहों से प्राप्‍त संकल्‍प पत्रों से निकाले गए। इसे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा निकला गया। फिर इन 100 में से साइकिलों के लिए 11 टोकन निकाले गए और सांत्वना पुरस्कार पूरे करने के लिए 11 नए टोकन और निकाले गए। लकी ड्रॉ में चुने गए 11 भाग्यशाली साइकिल विजेताओं की सूची में पानीपत से हरियाणा जैन कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ.रामनिवास जैन, नवनीत जैन सहित 4 तथा रानिया, नरवाना, लाडवा, जगाधरी, कुरुक्षेत्र, गन्नौर और समालखा से 1-1 थे।

सुभाष जैैन ने अभियान की सफलता के लिए सभी का आभार जताया

एसएस जैन महासभा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री सुभाष जैन ने सभी भाग्यशाली विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विशेषकर अध्यक्ष रविन्द्र जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, गांधी मंडी जैन सभा प्रधान जगदीश जैन एवं महामंत्री डॉ. ईश्वर जैन सहित पूरे हरियाणा के जैन महासभा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं संकल्प लेने वाले धर्मप्रेमी परिवारों का आभार व्यक्त किया।

यह समाचार भी पढ़िये: पंजाब में फिर उठा करतारपुर साहिब कॉरिडोर मुद्दा भगवंत मान बोले- पीएम मोदी इसे बारा खोलें

उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान केवल पुरस्कार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में अहिंसा, करुणा, पर्यावरण संरक्षण और जीवदया की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं। महासभा भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे अभियान निरंतर चलाती रहेगी।

ये लोग भी कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर मनोज जैन, ईश्वर जैन, रामपाल जैन, विनोद जैन, चेतन जैन, राजन जैन, तरुण जैन, अमित गुप्ता, भगत महावीर प्रसाद जैन, रामनिवास जैन, सुरेश जैन, सुशील जैन, वीरेंद्र जैन, कालू जैन, नरेंद्र जैन, शिखा जैन, सीमा जैन, पूनम जैन, किरण जैन, सुमन जैन, अंजलि जैन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *