सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Jain Muni Chaturmas: जैन मुनि डॉ. राजेश मुनि और राजेंद्र मुनि सहित अन्य जैन संतों व साध्ववियों के चातुर्मास के दौरान पानीपत की गांधी मंडी व अग्रवाल मंडी जैन स्थानक, मतलोडा, समालखा एवं राजाखेड़ी के स्थानकों में धर्म, ध्यान, तप- त्याग और अभिग्रह से वातावरण में भक्ति व श्रद्धा की सरिता बह रही है। पानीपत की गांधी मंडी स्थित जैन स्थानक में उग्र विहारी अभिग्रहधारी डॉ. राजेश मुनि जी महाराज के अनूठे अभिग्रह-तपों की सर्वत्र बड़ी चर्चा है। उन्होंने अभिग्रहों का नया रिकार्ड बनाया है।उन्होंंने अपना ही रिकार्ड तोड़ा है।
डॉ. राजेश मुनि का अभिग्रहों का रिकार्ड गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है
बता दे कि जैन संत डॉ. राजेश मुनि ने 7 जुलाई 2015 में इंदौर में 1100 अभिग्रहों का विश्व कीर्तिमान बनाया था और यह अमेरिकी संस्था गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज़ है। इन अभिग्रहों की निरंतरता के कारण यह कीर्तिमान हर तीसरे दिन टूट रहा है। 13 नवंबर, 2026 तक यह आंकड़ा 2515 पर पहुंच गया है और यह अभी गतिमान है।
डॉ. राजेश मुनि 22 वर्षो से कर रहे हैं बेले-बेले निर्जल उपवास
गांधीमंडी जैन समाज के संरक्षण डॉ. एपी जैन ने बताया कि एमए, एमएससी, पी.एचडी. 53अवर्षीय डॉ. राजेश मुनि महाराज पिछले 22 वर्षों से लगातार बेले-बेले (दो-दो दिनों का) निर्जल उपवास कर रहे हैं। उसके पश्चात अभिग्रह में कुछ बातें गुप्त लिख लेते हैं। यह प्रपत्र के रूप में अभिग्रह-लाभार्थी परिवार को समाज की ओर से भेंट कर दिया जाता है। मुनि श्री अभिग्रह के पूरा होने पर ही उपवास खोलते हैं नहीं तो उपवास आगे बढ़ता रहता है।

सीएम सैनी का लेकर भी अभिग्रह पूरा हुआ
उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर, 2026 को एक कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आना था, लेकिन व्यस्तता के कारण वह उस समय नहीं आ पाए थे तो मुनि महाराज ने निर्जल उपवास किया था। यह मुख्यमंत्री के 12 अक्टूबर की अर्धरात्रि में आने के बाद और उनसे संबंधित तीन बातों के पूरा होने के पश्चात ही फलित हुआ था।
यह समाचार भी पढ़िये: भगवंत मान सरकार का कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज
इनमें दो बातें तो प्रोटोकॉल से बाहर की थी फिर भी घटित हुईं। यह बातें थीं- कोई पुलिस वाला मुख्यमंत्री के साथ आए और नीचे बैठ जाए तथा पुलिस की टोपी मुख्यमंत्री पहन लें। इसकी बहुत चर्चा हुई थी। चातुर्मास के लिए पानीपत आने के तुरंत बाद से ही डॉ. राजेश मुनि और उनके शिष्य परम सेवाभावी राजेंद्र मुनि महाराज भी अभिग्रह सहित दो-दो दिनों का उपवास कर रहे हैं और उनके भी 33 अभिग्रह हो चुके हैं।
डॉ. राजेश मुनि ने 2515 और राजेंद्र मुनि ने पूरे किए 33 अभिग्रह
इस बार डॉ. राजेश मुनि के 2515वें तथा राजेंद्र मुनि के 33वें अभिग्रह और उनसे जुड़े जाप के लाभार्थी गांधी मंडी जैन समाज के संरक्षक व सुखदेव नगर निवासी डॉ. एपी जैन के पारिवारिक जन रहे। दोनों के लिए अभिग्रह से संबंधित बातें क्रमशः 11 और 8 रहीं। ये सभी अभिग्रह डॉ. राजेश मुनि गोपनीय ढंग से स्वयं ही लिखते हैं।
इस बार यह अभिग्रह पूरा होने के बाद भी उपवास का पारणा न करके अभिग्रह 2515B तथा इसके भी फलीभूत हो जाने पर अभिग्रह 2515C भी पहली बार लागू किया तथा अंत में इसके भी पूरा हो जाने पर ही उपवास खोला गया। बाद के दोनों अभिग्रह अकेले आपश्री के ही 7-7 बातों वाले अन्य दो परिवारों देवनगर के सुषमा-विजय जैन तथा गीता कॉलोनी के सुमन-नवीन जैन के यहां पूरे हुए। इस प्रकार 11 + 7 + 7 = 25 बातें पूरी होने पर ही डॉ. राजेश मुनि जी के अभिग्रहपूर्ण उपवास का पारणा हुआ।
डॉ. ए. पी. जैन के यहां दोनों मुनियों के अभिग्रह की 11+8=19 बातों में से मुख्य छह बातें नमूने के तौर पर लिखना समीचीन रहेगा। ये थे-
1.ऐसा नोट हो इसके पहले चार अंकों का योग 13 हो व बाद के दो अंको का योग 11 हो तथा उस नोट के धारक के हाथ में आठ दांतों वाला कंघा भी हो (हेमंत जैन)।

2. कोई पिता पुत्र दोनों को चश्मा लगा हो, दोनों में एक खड़ा हो दूसरा बैठा हो (संदीप जैन, अर्चित जैन- नोएडा)।

3. किसी के पास कटा हुआ फल हो तथा उसके कपड़े क्रीम या सफेद रंग के हों (एकता जैन, नोएडा।)

4. किसी के पास चाचा नेहरू का फोटो दिखे (रामकिशन जैन, आदि)

5. किसी के हाथ में कपड़ा हो और कपड़े पर रोटी हो (राजेश जैन)

6. किसी की अंगुली में पूंजनी लटक रही हो (शिखा जैन, कामना जैन)।

अभिग्रहों को फलीभूत करने में इन लोगों ककी रही प्रमुख भूमिका
डॉ. एपी जैन बताया कि उपरोक्त सभी अभिग्रहों को फलीभूत करने में जिन लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही वे हैं सर्वजैन हेमंत, नोएडा से डॉ. ए.पी.जैन की बिटिया एकता, दामाद संदीप व धेवता अर्चित, रामकिशन, शिखा, राजेश, कामना, श्रुत, तनम, पहल, हीमांशी, डॉ. ईश्वर, अजीत, राकेश, प्रदीप, सुरेश, निर्मला, मनोज, मनीष, अनिल गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अंगूरी देवी, रामपाल शर्मा, आदि।
