एसडी पीजी कॉलेज का कुवि वेटलिफ्टिंग व स्‍टेट साॅफ्टबॉल चैंपियनशिप ने शानदार प्रदर्शन

Panipat News: पानीपत के एसडी कॉलेज के खिलाड़ि‍यों ने कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय इंटर कॉलेज वेटलिफ्ट‍िंग चैंपियनश‍िप में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ि‍यों का स्‍वागत करते प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्‍यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल और अन्‍य। (फोटो सोर्स एसडी पीजी कॉलेज)
Panipat News: पानीपत के एसडी कॉलेज के खिलाड़ि‍यों ने कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय इंटर कॉलेज वेटलिफ्ट‍िंग चैंपियनश‍िप में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ि‍यों का स्‍वागत करते प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्‍यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल और अन्‍य। (फोटो सोर्स एसडी पीजी कॉलेज)
Published: 16 Nov, 2026 at 04:40 PM

कॉलेज के खिलाड़ि‍यों ने स्‍वर्ण पदक सहित तीन पदक जीते

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat News: एसडी पीजी कॉलेज के खिलाड़ि‍यों ने कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग चै‍पियनशिप और स्‍टेट सीनियर साॅफ्टबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के खिलाड़ि‍यों ने स्‍वर्ण पदक सहित तीन पदक जीते। इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने एक स्‍वर्ण और एक कास्‍यं पदक जीता। स्‍टेट साॅफ्टबॉल चैंपियनयिप में कॉलेज की महिला टीम ने कास्‍यं पदक जीता।

वेटलिफ्टि‍ंंग में निशा ने जीता स्‍वर्ण पदक, हेथार्थ को मिला कास्‍यं पदक

कुरुक्षेत्र विश्विविद्यालय इंटर कॉलेज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला वर्ग में एसडी पीजी कॉलेज की निशा ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण जीता। इसके अलावा, 110 किलोग्राम भारवर्ग में हेथार्थ ने कांस्य पदक हासिल कर कॉलेज और जिले का मान बढ़ाया। इसके साथ ही शानदार प्रदर्शन के बल पर निशा का चयन आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए हुआ गया है । कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्‍य स्‍वागत किया गया।

स्‍टेट साॅफ्टबॉल चैंपियनशिप के महिला वर्ग में कॉलेज ने जीता कास्‍यं पदक

दूसरी ओर, रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित 21वीं हरियाणा सीनियर स्टेट सॉफ्टबॉल (महिला वर्ग) चैंपियनशिप में एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। शानदार प्रदशैप के आधार पर कॉलेज की टीम के पांच खिलाड़ियों नंदिनी, मन्नू, साक्षी, सोनी और सोनल का चयन राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए हुआ।

काॅलेज पहुंचने पर खिलाड़ि‍यों का भव्‍य स्‍वागत

कॉलेज पहुंचने पर विजेता महिला टीम का स्वागत कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रोद्व आनंद, प्रो. नीलम, प्रोद्व पूजा, कोच मोहित, ग्राउंडसमैन प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया ।

सभी को खेलों के लिए थोड़ा समय अवश्‍य निकालना चाहिए: दिनेश गोयल

कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल ने सभी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि सॉफ्टबॉल जैसा खेल लोकप्रिय होता जा रहा है। खेल हम सभी के जीवन, विशेष रूप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कॉलेज के खिलाडियों ने इन टूर्नामेंट में संघर्षपूर्ण खेल पेश करके अन्‍य छात्र-छात्राओं को प्रेरणा दी है। हम सभी को थोड़ा समय खेलों में सक्रिय होने के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

खिलाड़ि‍यों को आगे भी समुचित अवसर व सुव‍िधाएं देंगे: प्राचार्य

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कॉलेज की महिला सॉफ्टबॉल और वेटलिफ्टिंग टीम के खेल की प्रशंसा की। विजेताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा की समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और लगन किसी भी सफलता और उपलब्धि को प्राप्त करने के मूल मंंत्र है । इन खिलाडियों को भविष्य में भी आगे बढ़ने के समुचित अवसर और सुविधाएं दी जाएगी ताकि वे विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रख सकें।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: एसडी पीजी काॅलेज की टीम ने जीता विश्‍वविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप, लगातार 5वीं बार जीता खिताब

शारीरिक शिक्षा विभागाध्‍यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल ने भी विजेताओं को बधाई दी और इसे कॉलेज के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्‍होंने कहा कि मैच जीतने पर हर खिलाड़ी को गर्व की अनुभूति होती है। इन खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत की थी और उनकी उपलब्धि पर सबको बहुत खुशी है। उन्होंने कहा की युवा खिलाडियों की कामयाबी का सफ़र बहुत लंंंबा होता है और ऐसे में हर युवा का फ़र्ज़ बनता है की वे लगन के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहे और मेहनत करते रहें ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *