एसडी पीजी काॅलेज की टीम ने जीता विश्‍वविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप, लगातार 5वीं बार जीता खिताब

Panipat News: पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने कुरुक्षेऋ विश्‍वविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप जीत ली। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज )
Panipat News: पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने कुरुक्षेऋ विश्‍वविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप जीत ली। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज )
Last Updated: 14 Nov, 2026 at 10:02 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat News: एसडी पीजी कॉलेज की पुरुष कबड्डी टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और खिताब पर कब्जा जमाया। कॉलेज की टीम में लगातार यह चौंपियनशिप जीती है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर टीम के छह खिलाड़ियों का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कबड्डी कैंप के लिए भी हुआ है।

कुरुक्षेत्र विश्‍वविद्यालय में हुआ चैंपियनशिप का आयोजन

बता दें कि एसडी पीजी कॉलेज की टीम के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर कबड्डी में रजत पदक हासिल कर चुके है । कॉलेज की टीम जोनल और इंटर जोनल चैंपियन भी रही है । चैंपियनशिप का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविधालय स्पोर्ट्स ग्राउंड में 12-13 नवंंबर को किया गया । चैंपियनशिप में एसडी कॉलेज की टीम ने पानीपत के आर्य कॉलेज की टीम को 30-28, कैथल के जाट कॉलेज की टीम को 43-21 और इसराना के राजकीय महाविद्यालय की टीम को 34-20 के अंतर से हराया।

यह समाचार भी पढ़िये: हरियाणा के 7 स्‍टार्टअप अब विदेश में करेंगे कारोबार, यूएई में तलाशेंगे संभावनाएं

कॉलेज पहुंचने पर कबड्डी टीम का हुआ स्‍वागत

कॉलेज पहुंचने पर कबड्डी टीम का भव्‍य स्‍वागत हुआ। कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल ने बताया कि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं । कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो आनंद, प्रो नीलम, प्रो पूजा, कोच मोहित और अन्य प्राध्यापकों ने किया।

कॉलेज प्रधान ने कहा, खिलाड़ि‍यों ने कॉलेज का सम्‍मान बढ़ाया

कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने परिवार और कॉलेज का सम्मान बढ़ाया है एवं गौरवन्वित किया है । कॉलेज विभिन्न क्रीडाओं में अपने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास करता है । प्रत्येक वर्ष विभिन्न क्रीडाओं में कॉलेज के विद्यार्थी सफलताओं का परचम लहराते हुए विश्‍वविद्यालय, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर अनेक पदक प्राप्त करते आ रहे हैं।

राष्‍ट्रीय कबड्डी में हरियाणा का उल्‍लेखनीय योगदान: डॉ. अनुपम अरोड़ा

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कबड्डी हरियाणा का परंपरागत खेल है । राष्ट्रीय कबड्डी में हरियाणा का उल्लेखनीय योगदान है। हरियाणा के कबड्डी खिलाड़ी आज देश की अन्य राज्यों की टीमों में भी खेल रहे हैं। शारीरिक विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल ने कहा कि यद्यपि सभी क्रीडाएं महत्वपूर्ण है फिर भी हरियाणा के दृष्टिकोण से कबड्डी का एक विशिष्ट स्थान है। कबड्डी पुनः अपनी लोकप्रियता व गौरव को प्राप्त कर रहा है । इससे शरीर व मन दोनों सुदृढ़ होते हैं और युवा दुर्व्यसनो से दूर रहते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *