सटीक समाचार, मुंबई। Reliance Industries : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जुलाई से सितंबर की तिमाही नतीजे (RIL Q2Results) में शानदार प्रदर्शन किया है। वैश्विक ऊर्जा बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद रिकार्ड मुनाफा अर्जित किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 29,550 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज को जियो और ऑयल व केमिकल कारोबार ने गति दी है।
जियो और ऑयल-केमिकल कारोबार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को दी मजबूती
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपने तिमाही नतीजे की घोषणा शुक्रवार 30 अक्टूबर को की। जियो प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती कमाई और ऑयल-केमिकल कारोबार के रिकॉर्ड प्रदर्शन ने कंपनी के नतीजों को मजबूती दी। रिलायंस का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सलाना आधार पर 33.8 फीसदी बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये पहुंच गया।
यह समाचार भी पढ़िये: Stock Matrket में जियो की धमाकेदार एंट्री से रिलायंस बना नंबर 1 कारोबारी समूह
यह अब तक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा है। कंपनी का ग्रॉस रेवेन्यू भी 27.8 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 3,62,268 करोड़ रुपये हो गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में रिलायंस का कुल शुद्ध मुनाफा पहली बार 50 हजार करोड़ रुपये के पार पहुंचा है।
ऑयल-केमिकल कारोबार का राजस्व 44.2 प्रतिशत बढ़ा
रिलायंस के इस प्रदर्शन में उसके ऑयल-केमिकल (O2C) कारोबार की बड़ी भूमिका रही। इस कारोबार का EBITDA पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 67.9 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 25,203 करोड़ रुपये पहुंच गया। O2C कारोबार का राजस्व भी 44.2 फीसदी बढ़कर 2,31,601 करोड़ रुपये हो गया। परिवहन ईंधन के रिफाइनिंग मार्जिन में तेज बढ़ोतरी और पॉलिएस्टर कारोबार के मार्जिन का तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचना इस प्रदर्शन की प्रमुख कारणों में रहा।
रिलायंस को कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चुनौतियों का करना पड़ा सामना
इस दौरान रिलायंस ने कच्चे तेल की आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों का भी सामना किया। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यवधान के बावजूद कंपनी ने लैटिन अमेरिका, उत्तरी अमेरिका और भूमध्यसागरीय क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों से कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की और रिकॉर्ड मात्रा में क्रूड प्रोसेसिंग की। इससे घरेलू ईंधन की मांग पूरी करने में मदद मिली।
रिलायंस के प्रदर्शन में समूह की अन्य कंपनियों का भी रहा योगदान
रिलायंस के अन्य कारोबारों ने भी कंपनी के प्रदर्शन में योगदान दिया। जियो प्लेटफॉर्म्स के रेवेन्यू और मुनाफे में बढ़ोतरी हुई। रिलायंस रिटेल ने तिमाही के दौरान 303 नए स्टोर खोले और डिजिटल कॉमर्स को आगे बढ़ाया। जियोस्टार के रेवेन्यू में भी वृद्धि दर्ज की गई।
वहीं, ऑयल एंड गैस कारोबार का रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा, हालांकि CBM उत्पादन बढ़ा। इन सबके बीच रिलायंस का कंसोलिडेटेड EBITDA 23.9 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 62,409 करोड़ रुपये पहुंच गया। दूसरी तरफ कंपनी का न्यू एनर्जी परियोजनाओं में निवेश जारी है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे की खास बातें –
| कंपनी का तिमाही ग्रॉस रेवेन्यू पहली बार 3.62 लाख करोड़ रुपये के पार। |
| ऑयल-केमिकल कारोबार का EBITDA करीब 68 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड ₹25,203 करोड़ पहुंचा। |
| रिलायंस का छमाही मुनाफा पहली बार 50 हजार करोड़ रुपये के पार। |
| कंसोलिटेड मुनाफा सलाना आधार पर 33.8 प्रतिशत बढ़ा और 29,550 करोड़ रुपये हुआ। |
| ऑयल-केमिकल (O2C) कारोबार का राजस्व बढ़कर 2,31,601 करोड़ रुपये हुआ। इसमें 44.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। |
| जियो प्लेटफार्म्स के राजस्व और लाभ में भी वृद्धि हुई। |
| रिलायंस रिटेल ने तिमाही में 303 नए स्टोर खोले। |


Pingback: जियो प्लेटफार्म्स का मुनाफा 8389 करोड़ हुआ, 5G ग्राहक संख्या 30 करोड़ पहुंची - Sateek Samachar