सोने की कीमत में 2201 रुपये की गिरावट, चांदी हुई 9134 रुपये सस्‍ती

Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)
Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)
Last Updated: 31 Oct, 2026 at 01:18 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price Fall: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार 30 अक्‍टूबर काे बड़ी गिरावट आई। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)के आंकड़े के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 2201 रुपये कम हुई। इसी तरह चांदी की कीमत में प्रति किलो 9134 रुपये की कमी हुई। इस तरह अक्‍टूबर में अब तक 24 कैरेट सोने के मूल्‍य में 7834 रुपये की गिरावट आ चुकी है। चांदी की कीमत में अक्‍टूबर माह में 39091 रुपये की कमी हुई है।

24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,40,054 रुपये और चांंदी प्रति किलो 1,81,344 रुपये

बता दें कि आईबीजेए (IBJA) के आंकड़े के अनुसार, 30 सितंबर को 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,47,888 रुपये थी। 30 सितंबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 2,20,435 रुपये थी। 30 अक्‍टूकबर को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,40,054 रुपये दर्ज किए गए। चांदी की प्रति किलो कीमत 1,81,344 रुपये रही।

22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी हुई गिरावट

आईबीजेए (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, ,इसी तरह, 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। 30 अक्‍टूबर को 22 कैरेट सोने की कीमत 2017 रुपये घट गई। 22 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,28,289 रुपये दर्ज हुई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: हरियाणा में SIR की समयसीमा बढ़ी, अब 20 नवंबर होगी अंतिम तिथि

30 अक्‍टूबर को 18 कैरेट सोने की कीमत में 1650 रुपये प्रति 10 ग्राम कमी हुई। 18 कैरेट सोने की कीमत शुक्रवार को 1,05,041 रुपये रही। 14 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 81,932 रुपये दर्ज की गई। इसकी कीमत में प्रति 10 ग्राम 1287 रुपये की कमी हुई।

सोने और चांदी की कैरेट के अनुसार कीमतें
कैरेट 30 अक्‍टूबर को कीमत29 अक्‍टूबर को कीमतअंतर
24 कैरेट (Gold 999)1,40,054 रुपये प्रति 10 ग्राम1,42,255 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2201 रुपये
22 कैरेट (Gold 916)1,28,289 रुपये प्रति 10 ग्राम1,30,306 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2017 रुपये।
18 कैरेट (Gold 750)1,05,041 रुपये प्रति 10 ग्राम1,06,691 रुपये प्रति 10 ग्राम – 1650 रुपये।
14 कैरेट (Gold 585)81,932 रुपये प्रति 19 ग्राम 83,219 रुपये प्रति 10 ग्रााम-1287 रुपये
चांदी (Silver 999)1,81,344 रुपये प्रति किलो1,90,478 रुपये प्रति किलो-9134 रुपये।

सोने और चांदी की कीमतों में इस कारण हो रही है गिरावट
  • अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति मजबूत हो रही है और इसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। इससे सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हो रही है।
  • बड़े निवेशकों का खरीदारी से अधिक बिकवाली पर जोर है। बिकवाली से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हो रही है। दरअसल, त्‍योहारी सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि हो गई थी। इस कारण निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए ऊंची कीमतों पर सोने और चांदी की बिकवाली तेज कर दी। इसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा।
  • त्‍यो‍हारी सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में काफी इजाफा हुआ था, इस कारण बाजार में आम लोगों द्वारा सोने-चांदी खरीदने से आमलोग दूर हो गए। खरीदारी कम होने से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है।
30 अक्‍टूबर को प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतें
शहर24 कैरेट सोना कीमत प्रति 10 ग्राम कीमत22 कैरेट साेने की कीमत प्रति 10 ग्रामचांदी कीमत प्रति किलो
मुंबई 1,42,260 रुपये1,30400 रुपये2,10,000 रुपये।
दिल्‍ली1,42,410 रुपये1,30,550 रुपये2,10,000 रुपये।
चेन्‍नई1,42,260 रुपये1,30,400 रुपये2,10,000 रुपये।
कोलकाता1,42,260 रुपये1,30,400 रुपये2,10,000 रुपये।
अहमदाबाद1,42,310 रुपये1,30,450 रुपये। 2,10,000 रुपये।
पटना1,42,310 रुपये1,30,450 रुपये2,10,000 रुपये।
जयपुर1,42,410 रुपये1,30,550 रुपये2,10,000 रुपये।
चंडीगढ़1,42,410 रुपये1,30,550 रुपये2,10,000 रुपये।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *