सटीक समाचार, मुंबई। JIO IPO: देश के सबसे बड़े जियो IPO में दूसरे दिन भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जियो IPO गुरुवार शाम को 5.57 गुना सब्सक्राइब हो गया। दो दिनों में आवेदनों की संख्या 75 लाख पार कर गई है। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 13.29 गुना सब्सक्राइब हुई और इसके साथ ही रिटेल कैटेगरी भी 1.54 गुना भर गई। बता दें कि जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ कुल 30,213 करोड़ रुपये का है।
अब तक 1.23 लाख करोड़ रुपये की बोलियां आईं
जियो IPO के पहले दिन कुल सब्सक्रिप्शन 3.16 गुना था, जो दूसरे दिन बढ़कर 5.57 गुना पहुंच गया। गैर-एंकर निवेशकों के लिए उपलब्ध 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 110 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां आईं। इन बोलियों की कुल रकम करीब 1.23 लाख करोड़ रुपये की रही। इससे पहले एंकर निवेशकों से भी करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली थीं। इस तरह एंकर और गैर-एंकर निवेशकों की कुल बोलियां करीब ₹3.73 लाख करोड़ पहुंच गई हैं।
गैर संस्थागत निवेशक कैटेगरी में 5.97 गुना सब्सक्रिप्शन
जियो IPO में गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 5.97 गुना सब्सक्राइब हुई। रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 2.10 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 4.05 गुना भर गया। इस तरह IPO की सभी प्रमुख कैटेगरी पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुकी हैं।
यह समाचार भी पढ़िये: Gold Silver Price Drop: सोने की कीमत में 1411 रुपये की गिरावट, चांदी दो लाख रुपये से नीचे आई
दूसरे दिन
दूसरे दिन खास तौर पर NII और रिलायंस शेयरहोल्डर कैटेगरी में मांग तेजी से बढ़ी। पहले दिन NII कैटेगरी 1.68 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 1.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। दूसरे दिन ये आंकड़े बढ़कर क्रमशः 5.97 और 4.05 गुना पहुंच गए।
यह समाचार भी पढ़िये: JIO IPO में रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, अब तक 3.34 गुना सब्सक्रिप्शन और 40 लाख आवेदन
जियो IPO में निवेश के लिए अब सिर्फ एक दिन बाकी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आवेदन की अंतिम तारीख है। IPO कई गुना सब्सक्राइब होने के बावजूद निवेशकों के लिए आवेदन का मौका अभी खुला है। जो पात्र निवेशक अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे शुक्रवार तक आवेदन कर सकते हैं।
जियो आईपीओ की पिछले दो दिनों की खास बातें
| – दूसरे दिन 22 अक्टूबर को जियो आईपीओ को 5.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। |
| – जियो आईपीओ के लिए दो दिन में 75 लाख से अधिक आवदेन प्राप्त हो चुके हैं। |
| – एंकर निवेशकों को छोड़की अब तक 1.23 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगी हैं। |
| – जियो आईपीओ का आम इश्यू जारी होने से पहले एंकर निवेशकों से 2.50 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली थीं। |
| – बड़े संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी (QIB) में 13.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। |
| – गैर एंकर निवेशकों के लिए उपलब्ध कराए गए 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 110 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। |
| – गैर संस्थागत निवेशकों (NII) कोटा 5.97 गुना और शेयर होल्डर कोटा 4.05 गुना सब्सक्राइब हुए। |
| – शुक्रवार 23 अक्टूबर को जियो आईपीओ के लिए बोली लगाने का अंतिम दिन। |

