Gold Silver Price Drop: सोने की कीमत में 1411 रुपये की गिरावट, चांदी दो लाख रुपये से नीचे आई

Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)
Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)
Last Updated: 22 Oct, 2026 at 09:59 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। 22 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम में करीब 1411 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम में 7000 रुपये से अधिक की कमी हुई। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,694 रुपये पर पहुंच गई। चांदी की प्रति किलो कीमत 1,99,777 रुपये दर्ज की गई।

24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,42,694 रुपये और चांदी प्रति किलो 1,99,777 रुपये

बता दें कि इस सप्‍ताह सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 1839 रुपये और चांदी की कीमत में 1967 रुपये की कमी आई थी। इसके बाद गुरुवार को भी दोनों के मूल्‍य में गिरावट हुई। चांदी की कीमत तो धड़ाम हो गई और इसमें प्रति किलो 7006 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,708 रुपये और 18 कैरेट सोने का मूल्‍य 1,07,021 रुपये दर्ज

इसी तरह 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई। आईबीजेए (IBJA) से प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्‍टूबर को 22 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1292 रुपये घट गई। 22 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,30,708 रुपये रही। कल इसकी कीमत 1,32,000 रुपये थी। 18 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत में 1058 रुपये की कमी हुई। गुरुवार को इसकी कीमत 1,07,021 रुपये रही।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर ‘प्‍लानिंग’ का किया खुलासा, क्‍या फिलहाल बंद हो गए टीम इंडिया के दरवाजे

सोने और चांदी की 22 अक्‍टूबर को यह रही कीमत
कैरेट 21 अक्‍टूबर की कीमत22 अक्‍टूबर की कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,44,105 रुपये1,42,694 रुपये1411 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,32,000 रुपये1,30,708 रुपये1292 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,08,079 रुपये1,07,021 रुपये1058 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)84,301 रुपये83,476 रुपये825 रुपये।
चांदी 999 (Silver 999)2,06,783 रुपये 1,99,777 रुपये7006 रुपये।
अक्‍टूबर में 24 कैरेट सोने की कीमत में 5194 रुपये और चांदी में 20658 रुपये की गिरावट

बता दें कि अक्‍टूबर में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आईबीजेए (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत अक्‍टूबर माह में अब तक 5194 रुपये घट चुकी है। इसी तरह 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में प्रति किलो 20658 रुपये की गिरावट आई है।

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)
शहर कीमत
मुंबई1,44,380 रुपये।
दिल्‍ली 1,44,530 रुपये।
चेन्‍नई1,44,380 रुपये।
कोलकाता1,44,380 रुपये।
पटना1,44,430 रुपये।
लखनऊ1,44,530 रुपये।
अहमदाबाद 1,44,430 रुपये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *