मेरठ में पति की हत्‍या में एक और महिला व प्रेमी को मृत्‍युदंड, 3 दिन में दो महिला समेत चार को यह सजा

Death penalty: मेरठ की जिला अदालत ने पति की हत्‍या करने के मामले में एक और म‍हिला रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को सजा-ए-मौत सुनाई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Death penalty: मेरठ की जिला अदालत ने पति की हत्‍या करने के मामले में एक और म‍हिला रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को सजा-ए-मौत सुनाई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Published: 16 Oct, 2026 at 05:19 PM

सटीक समाचार, मेरठ। Death Penalty: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ की जिला अदालत ने पति की हत्‍या करनेवाली एक और महिला व उसके प्रेमी को मौत की सजा सुनाई है। रविता नाम की महिला ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्‍यप को पहले गला घोंटकर मार डाला और फिर सांप से डसवाया था। अदालत ने इस मामले को रेयरेस्‍ट ऑफ रेयर करार दिया।

दो दिन पहले मुस्‍कान और साहिल को मेरठ की अदालत ने ही फांसी की सजा सुनाई थी

बता दें कि इससे पहने बुधवार मेरठ की जिला एवं सत्र न्‍यायालय में पति की हत्‍या करने के मामले में मुस्‍कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई थी। हत्‍या के बाद उसने प्रेमी के साथ शव को पांच टुकड़े में काट एक नीले ड्रम में बंंदकर उसे सीमेंट से पैक कर दिया था। इस तरह मेरठ में पिछले तीन दिन में दो महिलाओं सहित चार लोगों को सजा-ए-मौत सुनाई गई है।

सजा सुनाए जाने के बाद रविता और अमरदीप फूट-फूटकर रोने लगे

सजा सुनाए जाने से पहले रविता और अमरपाल को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से अदालत की कार्रवाई से जोड़ा गया। न्‍यायाधीश ने दोनों को दोषी ठहराने के बाद उनसे इस बारे में पूछा तो रविता ने अपने तीन बच्‍चों होने की बात करते हुए रहम की गुहार लगाई। उसने कहा, ‘मेरे तीन छोटे बच्‍चे हैं। उनका ख्‍याल रखा जाए।’ अमरदीप ने कहा कि उसके मां-बाप बूढ़े हैं। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसके बाद दोनों फूट-फूटकर रोने लगे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: प‍ति की हत्‍या कर नीले ड्रम में बंद करने वाली मुस्‍कान और उसके प्रेमी को मौत की सजा

जज ने कहा, यह माफी लायक कृत्‍य नहीं

सजा सुनाते हुए न्‍यायाधीश एसीजेएम-12 (ACJM-12) जयवीर सिंह नागर ने कहा, केवल काट डालना ही जघन्‍य अपराध नहीं है। न्‍यायाधीश ने कहा, ‘ एक ओर पति की लंबी उम्र के लिए पत्‍नी करवा चौथ का व्रत करती है, लेकिन यहां प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा कृत्‍य किया गया जो माफी लायक नहीं है।’

यह है पूरा मामला
  • मामले के अनुसार, मेरठ के अकबरपुर सादात में अमित कश्‍यप के घर अमरदीप का आना-जाना था। इसी दौरान अमरदीप का अमित की पत्‍नी रविता से प्रेम संबंध स्‍थापित हो गया।
  • इस बारे में अमित कश्‍यप को भनक लग गई और उसने रविता पर नजर रखनी शुरू कर दी। अपने संबंधों में बाधा आने पर रविता और अमरदीप ने अमित को रास्‍ते से हटाने का फैसला किया।
  • दोनों ने खौफनाक साजिश रची। रविता और अमरदीप ने एक संपेरे से 1000 रुपये में एक सांंप खरीदा। वे हत्‍या के बाद अमित की मौत सांप के काटे जाने से होने की बात साबित करना चाहते थे।
  • 25 अप्रैल, 2025 को रात को अमित कश्‍यप के सोने के बाद अमरदीप को फोन पर घर बुलाया। इसके बाद दोनों ने गला घोंटकर अमित की हत्‍या कर दी और उसके बिस्‍तर पर सांप को छोड़कर कमरा बंद कद दिया।
  • हत्‍या के बाद अमरदीप अपने घर चला गया और रविता दूसरे कमरे में सोने चली गई।
  • सुबह परिवार के लोगों को मृत मिला और उसके शरीर पर सांप काटने के निशान थे। घर वालों ने उसकी मौत सांप काटने से होने की बात मान ली। सांप कमरे में ही था, तो सपेरे को बुलाया गया और वह सांप को पकड़ कर ले गया।
  • पोस्‍टमार्टम में अमित के शरीर पर सांप के काटने के करीब 10 निशान मिले, लेकिन मौत का कारण दम घुटना बताया गया।
  • इस दौरान रविता की हरकतों से पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी कॉल डिटेल की जांच की और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पूरा सच बता दिया। उसने साजिश में अमरदीप के शामिल होने की बात बताई।
  • मामले में यह खुलासा भी हुआ कि सांप जहरीला नहीं था और उसके जहर के दांत निकाल दिए गए थे।
  • इस मामले में अदालत ने दोनों को 7 अक्‍टूबर को दोषी करार दिया था और शुक्रवार 16 अक्‍टूबर को मृत्‍युदंड सुनाया।
  • इस मामले में 551 दिनों में 87 सुनवाइयां हुईं। मामले में 12 से अधिक गवाहों की गवाहियां हुईं ।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *