Mobile Phone टेम्‍पर्ड ग्‍लास पर नई गाइडलाइंस, सरकार ने तय किए मानक, जानें क्‍यों उठाया कदम

मोबाइल स्‍क्रीन प्रोटेक्‍टर यानि टेम्‍पर्ड ग्‍लास के लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है। (फाइल फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
मोबाइल स्‍क्रीन प्रोटेक्‍टर यानि टेम्‍पर्ड ग्‍लास के लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है। (फाइल फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया)
Last Updated: 23 Sep, 2026 at 12:26 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Mobile Phone Tempered Glass: केंद्र सरकार ने अब मोबाइल टेपर्ड ग्‍लास यानि मोबाइल स्‍क्रीन प्रोटेक्‍टर पर नया नियम यानि नई गाइडलाइंस जारी करने का निर्णय किया है। मोबाइल स्‍क्रीन प्रोटेक्‍टर को अब बीआइएस (BIS) यानि ब्‍यूरो ऑफ इंड‍ियन स्‍टैंडर्स के मानक के तहत लाया गया है। इससे मोबाइल स्‍क्रीन गार्ड या प्रोडक्‍टर का निर्माण करने वालों को इसकी गुणवत्‍ता का विशेष ध्‍यान रखना होगा।

BIS मानक के तहत लाया गया

यह नियम अगले वर्ष 1 अप्रैल (1 अप्रैल 2027) से लागू होगा। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि यह कदम मोबाइल का इस्‍तेमाल करने वाले लोगों की सुरक्षा और हितों को ध्‍यान में रखकर लिया गया है।

ग्राहकों की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

खराब गुणवत्‍ता के स्‍क्रीन प्रोटेक्‍टर के गिरने से आसानी से टूटने और इससे मोबाइल का इस्‍तेमाल करने वाले व्‍यक्ति को इसके टुकड़ों से चोट पहुंचने का खतरा रहता है। घटिया स्‍क्रीन प्रोटेक्‍टर से मोबाइल फोन के स्‍क्रीन को भी नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: T20 Team India : मिडिल आर्डर पर ध्‍यान नहीं, विश्‍वकप के बाद जारी है फ्लाॅप शो, तिलक वर्मा के प्रदर्शन पर सवाल

सरकार के इस फैसले से मोबाइल स्‍क्रीन गार्ड या टेपर्ड ग्‍लास BIS मानक के तहत आने वाला 66वां प्रोडक्‍ट हो गया है। बता दें कि इससे पहले हेलमेट, लैपटॉप, स्‍मार्टफोन, एलईडी टीवी और प्रिंटर सहित कई उत्‍पात बीआइएस (BIS) मानक के तहत आ चुके हैं।

यह समाचार भी पढ़िये: सिंगापुर एयरलाइंस बनी World No 1, कतर एयरवेज को पछाड़ा, एयर इंडिया से है खासा नाता

जानें क्‍या हैं नए नियम

  • मोबाइल स्‍कीन टेम्‍पर्ड ग्‍लास यानि स्‍क्रीन प्रोटेक्‍टर बनाने वाले निर्माताओं को अपने प्रोडक्‍ट की गुणवत्‍ता पर ध्‍यान देना होगा।
  • उनको इस बात पर ध्‍यान देना होगा कि मोबइल फोन गिरने पर स्‍कीन गार्ड सामान्‍य झटके या ठाेकर को झेलने पाए।
  • यदि मोबाइल के गिरने से स्‍क्रीन गार्ड टूट जाता है तो उसका कांच न ब‍िखरे या उड़े, ताकि किसी को चोट आदि न लगे।
  • स्‍क्रीन गार्ड की ऐसी गुणवत्‍ता हो कि गिरने पर टूटने पर यह बिखरे के बजाय एक साथ चिपका रहे।
  • इसके साथ ही यह फ्रिंगर प्रिंट रेसिस्‍टेंंट कोटिंग वाला हो और इसमें एंटी ग्‍लेयर फिनिंश और ब्‍लू लाइट फिल्‍टर जैसी खूबियां भी होंं।
  • इसके पैकेट पर ब्रांड नाम, बैच नंबर और निर्माण की तिथि दर्ज हो। इसके साथ ही ग्‍लास की मोटाई और बीआइएस (BIS) मार्क स्‍पष्‍ट रूप से अंकित हो।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *