Gold And Silver Price: इस सप्‍ताह उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में रही बढ़त, यह है ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले सप्‍ताह भी तेजी रही। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले सप्‍ताह भी तेजी रही। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 19 Sep, 2026 at 04:41 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई द‍िल्‍ली। इस कारोबारी सप्‍ताह (12 से 18 सितंबर) सोने और चांदी की कीमतों (Gold And Silver Price) में उतार – चढ़ाव देखा गया। इंडिया बुलियन एंंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले सप्‍ताह की तुलना में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई। 24 कैरेट वाले सोने की प्र‍ति 10 ग्राम कीमत में 1789 रुपये की व‍ृद्धि हुई। चांदी की कीमत में प्रति किलो 7988 रुपये की वृद्धि हुई।

19 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि

दूसरी ओर, गोल्‍ड रिटर्नस के अनुसार 19 सितंबर को भी सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि का ट्रेंड नजर आ रहा है। 18 सितंबर की अपेक्षा 19 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब 1420 रुपये की वृद्धि हो गई है। इसी तरह गोल्‍ड रिर्टन्‍स (Goldreturns) के अनुसार चांदी के रेट में प्रति किलोग्राम करीब 5000 रुपये की वृद्धि देखी जा रही है। शाम तक इन कीमतों में बदलाव हो सकता है।

आइबीजेए (IBJA) से प्राप्‍त आंकड़ों के अनुसार, 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,53,658 रुपये रही। 11 सितंबर को 24 कैरट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,51,938 रुपये दर्ज की गई थी। इस तरह बीते कारोबारी सप्‍ताह (12 से 18 सितंबर) में 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 1789 रुपये की बढ़त रही।

यह समाचार भी पढ़िये: Punjab Farmer Fair: सीएम भगवंत मान ने फिर कहा- पंजाब के पास अतिरिक्‍त पानी नहीं, किसी दूसरे राज्‍य को एक बूंद नहीं देंगे

इसी तरह, 18 सितंबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 2,37,000 रुपये के करीब आ गई। 11 सितंबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 2,28,920 रुपये दर्ज की गई थी। 18 सितंबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 2,36,908 रुपये हो गई।

जानें क्‍या थे 11 और 18 सितंबर को सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)

कैरेट 11 सितंबर को रेट 18 सितंबर को रेट
24 कैरेट सोना 1,51,938 रुपये – 1,53,658 रुपये ।
22 कैरेट सोना 1,39,175 रुपये 1,40, 814 रुपये।
18 कैरेट सोना 1,13,954 रुपये 1,15, 295 रुपये।
14 कैरेट सोना 88,884 रुपये 89,930 रुपये।
चांदी की कीमत2,28,920 रुपये 2,36,908 रुपये।

(goldreturns के अनुसार)

सोना और चांदी के आज (19 सितंबर) के नवीनतम कीमत (goldreturns के अनुसार)

सोना (24 कैरेट) प्रति 10 ग्राम 1,55,840 रुपये।
सोना (22 कैरेट) प्रति 10 ग्राम –1,42,250 रुपये।
सोना (18 कैरेट) प्रति 10 ग्राम 1,16,880 रुपये।
चांदी कीमत प्रति किलो 2,55,000 रुपये

यह समाचार भी पढ़िये: Indigo Fare Hike : इंडिगो ने यात्रियों को दिया झटका, घरेलू उड़ानों के लिए किराया और शुल्‍क में की वृद्धि

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *