सटीक समाचार, नई दिल्ली। LPG Cylinder Booking Rules Update: केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। गैस सिलेंडर बुक कराने की समय सीमा में बदलाव किया गया है और इसे कम किया गया है। अब उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की 25 दिनों में बुकिंग कर सकेंगे। मध्य पूर्व में युद्ध के कारण घरेलू गैस की आपूर्ति में बाधा आने के बाद गैस बुकिंग की समय सीमा बढ़ा कर 45 दिन कर दिया गया था।
अब गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन के बाद कर सकेंगे घरेलू उपभोक्ता
सोमवार को सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर बुक करने की सीमा 45 दिन से घटा कर 25 दिन करने की घाेषणा की, यानि एक गैस सिलेंडर की डिलीवरी के बाद अगला गैस सिलेंडर 25 दिन के बाद कर सकेंगे। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने इसकी जानकारी साेशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
ज्यादा खपत वाले परिवारों को हो रही थी दिक्कत
सरकार से उन परिवारों को राहत मिलेगी जिनके यहां गैस की खपत ज्यादा है। बड़े और गैस की अधिक खपत वाले परिवारों को बुकिंग की समय सीमा में वृद्धि से खासी परेशानी हाे रही थी। गैस संकट के दौरान शहरी और ग्रामीण दाेनों क्षेत्रों में एलपीजी उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखाा, एलपीजी सप्लाई की वर्तमान स्थिति में सुधार हुआ है और रिफिल बैकलॉग में काफी सुधार हुआ है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी बुकिंग की पाबंदी में ढील देने का फैसला किया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अगले गैस सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिनों में की जा सकती है।
