JIO PC New Update: अब अपने पुराने लैपटॉप और डेस्‍कटॉप को बनाएं अधिक पावरफुल, बिना डेटा माइग्रेशन व हार्डवेयर बदले हाेगा नए जैसा

JIO PC New: अब पुराने लैपटॉप और डेस्‍कटॉप को जियो पीसी से नए जैसा पावरफुल बनाया जा सकता है। (फोटो क्रेडिट रिलायंस जियो)
JIO PC New: अब पुराने लैपटॉप और डेस्‍कटॉप को जियो पीसी से नए जैसा पावरफुल बनाया जा सकता है। (फोटो क्रेडिट रिलायंस जियो)
Last Updated: 2 Sep, 2026 at 06:11 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्ली। JIO PC New Update: आपका पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप स्लो हो गया है तो परेशान न हों। तुरंत नया लैपटॉप और डेस्‍कटॉप नया खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिलायंस जियो के जियो पीसी (JIO PC) से इसे आप नए जैसा और पावरफुल बना सकते हैं।

JIO PC पुराने कम्प्यूटर को क्लाउड की ताकत से ज्यादा पावरफुल बनाएगा। यूजर अपने मौजूदा लैपटॉप या डेस्कटॉप पर 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज एक्सेस कर सकेंगे। इसके लिए न तो डेटा माइग्रेशन करना पड़ेगा और नह ही नया हार्डवेयर खरीदना पड़ेगा।

यह सेवा किसी भी कंपनी के इंटरनेट कनेक्‍शन वाले ले सकते हैं

जियो पीसी (JIO PC) की सर्विस एक स्टैंडअलोन सब्सक्रिप्शन के तौर पर कोई भी इंटरनेट यूजर ले सकता है। इसका मतलब यह है कि इंटरनेट कनेक्शन किसी भी टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कंपनी का हो, जियो पीसी (JIO PC) का इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी के मुताबिक इसे पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिव किया जा सकता है। इसके लिए न डेटा माइग्रेशन की जरूरत है और न नया हार्डवेयर लगाने की। बता दें कि पहले JIO PC सिर्फ जियो होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित था।

JIO PC के सहारे पुराने कंप्‍यूटर से AI जुड़ी प्रोसेसिंग और स्‍टोरेज की जरूरतें आसानी से पूरी होगी

जियो का दावा है कि JIO PC पुराने कंप्यूटर को इतना पावरफुल बना सकता है कि AI से जुड़ी भारी प्रोसेसिंग और स्टोरेज की जरूरतें भी आसानी से पूरी की जा सकें। इसके लिए कंप्यूटिंग का बड़ा हिस्सा JIO PC के क्लाउड पर होगा। कंपनी के मुताबिक आठ साल पुराना कंप्यूटर भी आज के AI-पॉवर्ड ऐप्स के लिए जरूरी परफॉर्मेंस, स्टोरेज और क्षमताएं हासिल कर सकता है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Reliance New Ice Cream : रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्‍ट्स 10 रुपये में बेचगी आइसक्रीम, कंपनी ने लांच किया नया ब्रांड बॉम्बे क्रीमरी

जियो पीसी क्‍लाउड पर चलता है

कंपनी का कहना है कि जियो पीसी (JIO PC) क्लाउड पर चलता है, इसलिए इसके लिए अच्छा और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा। ब्रॉडबैंड के अलावा भरोसेमंद 4G या 5G कनेक्शन पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये होगा जियो पीसी का प्‍लान

  • JIOPC के प्लान 1,000 रुपये से शुरू होंगे।
  • जियो पीसी (JIOPC) को 8GB RAM और 500GB स्टोरेज वाला दो महीने का प्लान 1,000 रुपये में मिलेगा।
  • इसके साथ ही 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले JIOPC Ultra की कीमत दो महीने के लिए ₹1,200 है।
  • जियो पीसी (JIO PC) का पांच महीने के प्लान क्रमशः ₹2,000 और ₹2,500 में मिलेंगे।
  • इसके साथ ही 12 महीने यानी 10+2 महीने के प्लान की कीमत ₹4,000 और ₹5,000 रखी गई है। सभी कीमतों में GST शामिल है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *