सटीक समाचार, मोहाली। Teachers Day 2026 New: शिक्षक दिवस के अवसर पर मोहाली में राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 50 शिक्षकों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। समारोह में कुल 75 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने का सपना है। सरकार इस दृष्टिकोण से कार्य कर रही है। उनकी सरकार के शिक्षा सुधारों ने पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया है।
मोहाली में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 75 शिक्षक सम्मानित किए गए
सम्मान समारोह के दौरान पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें 21 प्राथमिक और 29 माध्यमिक शिक्षकों को स्टेट अवॉर्ड सम्मानित कियर गया। चार प्राथमिक और छह माध्यमिक स्कूलों को ‘यंग टीचर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। चार शिक्षकों को विशेष शिक्षक पुरस्कार, छह को प्रशासनिक पुरस्कार और पांंच पुरस्कार शिक्षकों को दिए गए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में 27वें स्थान पर था। राज्य अब प्राथमिक शिक्षा में पहले नंबर पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण, 118 ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’, 16,348 स्कूलों में वाई-फाई सुविधा, ‘बिजनेस ब्लास्टर्स’ और पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों की अधिक भागीदारी को इस बदलाव के मुख्य कारण बताया।
JIO PC New Update: अब अपने पुराने लैपटॉप और डेस्कटॉप को बनाएं अधिक पावरफुल, बिना डेटा माइग्रेशन व हार्डवेयर बदले होगा नए जैसा
सीएम ने एक्स पर भी इस समारोह की कुछ झलकियां साझा की। भगवंत मान ने लिखा ‘ आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मोहाली में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शानदार सेवाएं निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

अवॉर्ड विजेता शिक्षकों को बधाई देते हुए भगवंत मान ने कहा कि आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन पंजाब के सुनहरे भविष्य की नींव रख रही है। हमारी सरकार शिक्षा को केवल विभाग नहीं, बल्कि पंजाब के सामाजिक-आर्थिक बदलाव की यात्रा का महत्वपूर्ण स्तंभ मानती है।
कहा- शिक्षा और स्कूलों के स्तर में सुधार के लिए फंड की कमी नहीं
उन्होंने कहा, ‘शिक्षा और स्कूलों के स्तर को सुधारने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है, जिस पर हर पंजाबी को बहुत गर्व है। शिक्षकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण का उल्लेख किया उन्होंने बताया कि 234 प्रिंसिपलों और शिक्षा अधिकारियों को सिंगापुर में प्रशिक्षण दिया गया। 152 हेडमास्टरों को आइआइएम, अहमदाबाद में प्रशिक्षण दिया गया और 144 प्राथमिक शिक्षकों ने फिनलैंड की तुर्कू यूनिवर्सिटी से विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कहा- स्कूल ऑफ एमिनेंस से शिक्षा का स्तर ऊंचा हुआ
उन्होंने कहा कि स्कूल ऑफ एमिनेंस ने शिक्षा का स्तर ऊंचा किया है। हमने 88.67 करोड़ रुपये की लागत से 118 ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ को आधुनिक बुनियादी ढांचे से बदल दिया है। उनकी सरकार ने स्कूल सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए 211.58 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। स्कूलों में साफ-सुथरा और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए 1,917 कैंपस मैनेजर, 1,316 सुरक्षा गार्ड, 7,113 सफाई कर्मचारी और 1,785 चौकीदार तैनात किए गए हैं।
16 हजार से स्कूलों में वाई-फाई कनेक्शन लगाए गए
उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति के तहत हमने स्कूलों में 16,348 वाई-फाई कनेक्शन लगाए हैं। हम कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और शौचालयों को बेहतर बनाने के लिए 488.67 करोड़ रुपये भी खर्च कर रहे हैं। हमारे बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए ये सुविधाएं बहुत जरूरी हैं।
समारोह में पंजाब के शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह के महत्व का उल्लेख किया। इस अवसर पर हलका विधायक कुलवंत सिंह, शिक्षा सचिव सोनाली गिरि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

