सटीक समाचार, नई दिल्ली। Pakistan Cricket New Update: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के बीच पीसीबी (Pakistan Cricket Board) ने बड़ा एक्शन लिया है। पीसीबी ने इंग्लैंड के साथ तीसरे टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से सात सीनियर खिलाड़ियों को टीम से रिलीज यानि बाहर कर दिया है। इसके साथ ही टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंंग कोच उमर गुल को भी दौरे के बीच में ही हटा दिया गया है।
संभवत: पहला मौका है जब विदेशी दौरे के बीच में इतने खिलाड़ियों को बाहर किया गया
पीसीबी का यह एक्शन अभूतपूर्व है। यह संभवत: पहला मौका है कि किसी विदेशी दौरे के बीच में इस तरह टीम से इतने खिलाड़ियों और कोच को हटाया गया है। बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी में इंग्लैंड गई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को अब तक खेले गए दो टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन लंच ब्रेक के दौरान पाकिस्तान में जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान के दो बेटों का इंटरव्यू स्काई स्पोर्ट्स द्वारा प्रसारण करने को लेकर भी भारी विवाद हुआ था।
मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक भी रिलीज किए खिलाड़ियों में शामिल
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम का तीसरा टेस्ट मैच 9 सितंबर से है। जिन खिलाड़ियों को टीम से हटा कर पाकिस्तान वापस बुलाया है उनमें स्टार खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक भी शामिल हैं।
यह समाचार भी पढ़िये : Imran Khan Jail New Update: इमरान खान को लेकर फूटा जावेद मियांदाद का दर्द, अपने पूर्व कप्तान के बारे में कह दी बड़ी बात
सरफराज अहमद की जगह माइक हसन होंंगे टेस्ट टीम के हेड कोच, एशले नेफ्के नए बॉलिंंग कोच
पीसीबी ने टेस्ट टीम के मुख्य कोच सरफराज अहमद को भी हटा दिया है। सरफराज एक समय पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल को भी टेस्ट टीम के बॉलिग कोच पद से हटा दिया गया है। माइक हसन टेस्ट टीम के भी हेड कोच बनाए गए हैं। माइक हसन अभी पाकिस्तान टीम के सीमित ओवरों में हेड कोच थे। अब वह तीनों फार्मेट में टीम के हेड कोच होंगे। एशले नोफ्के टेस्ट टीम के नए बॉलिंग कोच बनाए गए हैं।
टीम से रिलीज किए गए खिलाड़ी –
- मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan)।
- सलमानअली आगा (Salman Ali Agha)।
- इमाम-उल-हक (Imam-Ul-Haq)।
- अली उस्मान (Ali Usman)।
- खुर्रम शहजाद (Khurram Shahzad)।
- आमिर जमाल (Amir Jamal)।
- मोहम्मद अवैस जफर (Mohammad Awais Zafar)
पीसीबी ने इनके बदले में अभी पांच नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। ये हैं-
- अराफात मिन्हास।
- मोहम्मद इमरान जूनियर।
- साद बेग।
- मोहम्मद इमरान रंधावा।
- रजाउल्लह।
बदलाव के बाद पाकिस्तान की नई टेस्ट टीम –
- बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद इमरान , मोहम्मद इमरान जूनियर, मोहम्मद अली, रजाउल्लाह, साद बेग (विकटकीपर), गाजी गोरी (विकेटकीपर), साजिद खान, सऊद शकील, सैम अयूब, उबैद शाह और शान मसूद।
