Haryana New Update : दीपेंद्र हुड्डा ने फिर उठाया कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2030 की सह मेजबानी का मुद्दा, कहा- भाजपा सरकार राजधर्म नहीं निभा रही

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए। (सौजन्‍य हरियाणा कांग्रेस )
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए। (सौजन्‍य हरियाणा कांग्रेस )
Last Updated: 18 Aug, 2026 at 11:57 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Haryana New Update: हरियाणा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2030 (Commonwealth Games 2030) की सह मेजबानी का मुद्दा उठाया है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार अपना राजधर्म नहीं निभा रही है। इन खेलों की मेजबानी में गुजरात के साथ हरियाणा को भी सह मेजबान बनाए जाने की मांग पर ध्‍यान नहीं दे रही है। खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश की झाेली में पदक से भरने वाले हरियाणा के साथ यह नाइंसाफी है।

हुड्डा ने संसद में हरियाणा के कांग्रेस सांसदों के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया

उन्‍होंने यहां पत्रकार वार्ता में संसद में कांग्रेस सांसदों के कामकाज का लेखा जोखा पेश किया। उनके साथ हरियाणा से कांग्रेस के कई सांसद भी थे। हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस सांसदों ने संसद में और संसद के बाहर भी अन्य सभी मुद्दों के साथ ही हरियाणा में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी या सह-मेजबानी का विषय लगातार उठाया। प्रदेश की जनता की आवाज संसद तक पहुंचाई।

कहा- जनता चाहती है हरियाणा के साथ न्‍याय हो

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि हरियाणा के साथ न्याय हो। लेकिन, राज्‍य के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयानों से साफ है कि वे चाहते ही नहीं कि हरियाणा में ये खेल हों, ये लोग गुजरात को बधाई दे रहे हैं। 2029 में होने वाले वर्ल्ड पुलिस गेम्स पहले हरियाणा में प्रस्तावित थे उसे भी अहमदाबाद में प्रस्तावित कर दिया गया।

उन्‍होंने कहा कि आईपीएल हो या टी20 के सारे बड़े मैच अहमदाबाद में ही प्रस्तावित किए जा रहे हैं। हुड्डा ने कहा की अगर ऐसे ही हर खेल, हर इंडस्ट्री, हर चीज गुजरात जाती रही तो जल्दी ही घेवर भी हरियाणा का नहीं बल्कि गुजरात का ही खाने को मिलेगा। देश में ऑल इंडिया डेवलेपमेंट मॉडल फॉर गुजरात चल रहा है।

कहा- गुरुग्राम के लिए मंजूर डिफेंस यूनिवर्सिटी भी अहमदाबाद चली गई

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गुरुग्राम में उनके द्वारा मंजूर कराई गई डिफेंस यूनिवर्सिटी के काम के बारे में जब उन्होंने संसद में सवाल पूछा तो पता चला कि नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी भी अहमदाबाद में चली गयी। हमारे प्रदेश का जिस प्रकार खेल में योगदान रहा है उसी प्रकार डिफेंस के क्षेत्र में भी योगदान है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: BJP New Team Update: नई टीम की घोषणा के बाद भाजपा अध्‍यक्ष न‍ितिन नवीन ने तीन राज्‍यों के प्रभारी बदले, यह है पार्टी की खाास रणनीति

दीपेंद्र हुड्डा ने बताया कि लोकसभा में सांसद सांसद वरुण चौधरी के सवाल के जवाब से खुलासा हुआ कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने वर्ष 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान या सह मेजबान के रूप में हरियाणा को शामिल करने का कोई प्रस्ताव तक नहीं भेजा। सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार प्रदेश के हितों की बात रखने में बार-बार विफल साबित हो रही है।

दीपेंद्र हुड्डा की मांग -हरियाण के सीएम कॉमनवेल्‍थ खेल के लिए पत्र लिखें

दीपेंद्र हुड्डा ने मांग की कि हरियाणा के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को चिठ्ठी लिखकर कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में कराने की मांग करें। हम सभी उस चिठ्ठी पर हस्‍ताक्षर करेंगे। हरियाणा के लिए न्याय की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी। पत्रकार वार्ता में सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ सांसद वरुण चौधरी, सांसद कर्मवीर बौद्ध, विधायक शकुंतला खटक, विधायक बलराम दांगी, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक जस्सी पेटवाड़, विधायक देवेन्द्र हंस, विधायक विकास सहारण, बलवान दौलतपुरिया मौजूद रहे।

मुलाना ने कहा- भाजपा सरकार हरियाणा के चिह्न का नहीं कर रही है सम्‍मान

सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार न तो हरियाणावासियों का सम्मान कर रही है न ही हरियाणा के चिन्ह का सम्मान कर रही है। भाजपा सरकार जनप्रतिनिधियों की चिठ्ठियों का भी जवाब देना उचित नहीं समझती।

राज्य सभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि राज्य के प्रतीक चिन्ह को इस प्रकार से बदला नहीं जा सकता। किसी भी सरकारी अधिकारी को किसी पार्टी विशेष के पक्ष में नहीं बल्कि कानून के मुताबिक काम करना चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *