सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab Police Big Reshuffle: पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य के गृह विभाग ने 12 आइपीएस अधिकारियों (IPS Officers) के तबादले किए हैं। इसके साथ ही 112 पीपीएस अफसरों को भी पोस्टिंग दी गई है। इस संबंध में रविवार देर शाम आदेश और तबादला लिस्ट जारी की गई।
तबादला आदेश जारी, अधिकारियों को नया दायित्व तत्काल संभालने के निर्देश
पंजाब के गृह विभाग के अतिरक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर ने तबादले के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्थानांतरित किए गए अधिकारियों की सूची जारी करते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से नए दायित्व को संभालने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही 112 पीपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग का आदेश भी जारी किया गया है। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि भविष्य में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के और तबादले हो सकते हैंं।
यह समाचार भी पढ़िये: VVS Laxman New Post: वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के ‘बॉस’, BBCI नया पॉवरफुल पद देने की तैयारी में
इन आइपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला –
अधिकारी का नाम नया पद पुराना पद
- वी नीरजा – स्पेशल डीजीपी, NRI, पंजाब, एसएएस नगर – स्पेशल डीजीपीए साईबर क्राइम SAS नगर।
- राजेश कुमार जायसवाल-एडीजीपी, साईबर क्राइम, एसएसएस नगर अतिरक्त प्रभार जेल – एडीजीपी, NRI, एसएएस नगर, अतिरिक्त प्रभार- जेल ।
- नानक सिंह – डीआइजी, आंतरिक विजिलेंस सेल, अतिरक्त प्रभार- डीआइजी रोपड़ रेंज- डीआइजी, रोपड़ रेंज, रोपड़।
- वत्सला गुप्ता- एआइजी, Pers-II, पंजाब – कमांडेंट सेकेंड बटालियन पीएपी,जालंधर, अतिरिक्त प्रभार – ANTF लुधियाना।
- प्रज्ञा जैन- एआइजीए, ANTF, लुधियाना, अतिरिक्त प्रभार- आंतरिक सुरक्षा, पंजाब – एआइजी, लॉ एंड ऑर्डर, पंजाब।
- अरविंद मीणा- डीसीपी, लॉ एंड ऑर्डर, लुधियाना – एसपी, हेडक्वार्टर, रोपड़।
- आकर्षी जैन – डीसीपी लाॅ एंड ऑर्डर, अमृतसर – एडीसीपी-I, जालंधर।
- जसरूप कौर बठ – डीसीपी, लॉ एंड आर्डर, जालंधर – एडीसीपी- III, अमृतसर।
- आदित्य एस वारियर- डीसीपी सिटी, जालंधर- एसपी, इन्वेसटिगेशन, अमृतसर देहात।
- जयंत पुरी- एडीसीपी इन्वेसटिगेशन, अमृतसर – एडीसीपी, इन्वेसटिगेशन, जालंधर।
- अशोक कुमार मीणा – एसपी इन्वेसटिगेशन, मुक्तसर साहिब- एएसपी एसडी नार्थ, जालंधर।
- धारावत साई प्रकाश – एडीसीपी-III, लुधियाना – एएसपी इंटेलिजेंस, पंजाब।
यह समाचार भी पढ़िये: Punjab New Update: जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए अब भगवंत मान ने राज्यपाल से मुलाकात की, इससे पहले पत्र लिखा था
