Independence Day 2026 : पंंजाब में विभिन्‍न क्षेत्रों के 29 प्रमुख लोग State Award से सम्‍मानित, 25 पुलिस क‍र्मी को मिला मुख्‍यमंत्री मेडल

फिरोजपुर में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रमुख हस्तियों और पुलिसकर्मियों को सम्‍मानित‍ किया। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ )
फिरोजपुर में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने प्रमुख हस्तियों और पुलिसकर्मियों को सम्‍मानित‍ किया। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ )
Last Updated: 16 Aug, 2026 at 01:04 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, फिरोजपुर। Independence Day 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्‍यस्‍तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने यहां आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान पुलिस कर्मचारियों को प्रतिष्ठित ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ और शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से सम्मानित किया।

इन शख्सियतों को मिला स्‍टेट अवॉर्ड

भगवंत सिंह मान ने समारोह में पांच पुलिसकर्मियों को बहादुरी और सेवा के लिए मुख्‍यमंत्री रक्षक दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्टेट अवॉर्ड उन प्रमुख शख्सियतों की समर्पित सेवाओं और बहुमूल्य योगदान को मान्यता देते हैं, जिन्होंने जनहित में अपने-अपने क्षेत्रों में अथक मेहनत की है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, साहित्यकार, कवि, पर्यावरण प्रेमी, विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और अन्य शख्सियतें शामिल हैं, जिन्होंने समाज कल्याण में सार्थक योगदान दिया है।

इनको भी मिला स्‍टेट अवॉर्ड

मुख्यमंत्री ने बहादुरी के लिए बठिंडा के जगदेव सिंह को प्रमाण-पत्र और अवॉर्ड प्रदान किए। मलेरकोटला से इंदरजीत सिंह, जालंधर से सुरिंदर जगत, जालंधर से सुनीता कपूर, बठिंडा से सुखदीप सिंह ढिल्लों, बठिंडा से अवतार सिंह मान, जालंधर से उपिंदर सिंह घई को सम्‍मनित किया गया।

इसके साथ ही शहीद भगत सिंह नगर से जसवीर सिंह, साहिबजादा अजीत सिंह नगर से जतिंदर सिंह, अमृतसर से विनोद कुमार, अमृतसर से अवतार सिंह और संगरूर से अवतार सिंह को समाज सेवी के तौर पर सम्‍मानित किया गया। पटियाला से सतवीर कौर को कला के लिए सम्‍मानित किया गया।

अमृतसर से निर्मल सिंह को समाज सेवा ,जालंधर से मेहर मलिक, बरनाला से बेअंत सिंह बाजवा, साहिबजादा अजीत सिंह नगर से संजीव सैनी, पटियाला से बाज सिंह, मलेरकोटला से डॉ. मोहम्मद अयूब खान, संगरूर से प्रेमलता और अमृतसर से परमजीत कौर को साहित्य के लिए सम्‍मानित किया गया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: VVS Laxman New Post: वीवीएस लक्ष्‍मण बन सकते हैं गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के ‘बॉस’, BBCI नया पॉवरफुल पद देने की तैयारी में

इसके अलावा अमृतसर से डॉ. परमिंदर सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं, कपूरथला से तलविंदर सिंह और लुधियाना से सुखराज भुल्लर को विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा लुधियाना से कमलजीत सिंह, अमृतसर से कांता और एसएएस नगर से अशोक कुमार को शानदार सेवाओं के लिए प्रमाण-पत्र और अवॉर्ड प्रदान किए गए।

भगवंंत मान ने पांच पुलिसकर्मियों को दिया ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हेड कांस्टेबल लवप्रीत सिंह, कांस्टेबल बेबी कुमार, लेडी कांस्टेबल चरणजीत, लेडी कांस्टेबल ममता रानी और सीनियर कांस्टेबल अंग्रेज सिंह को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ से सम्मानित भी किया।

20 पुलिस कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’

भ्‍गवंत मान ने पवनप्रीत पीपीएसए सुरिंदरा सिंह पीपीएस, अश्वनी कुमार पीपीएस, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल, सब-इंस्पेक्टर इंदरजीत कौर, सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार, सब-इंस्पेक्टर करमजीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को मुख्‍यमंत्री मेडल से सम्‍मानित किया।

सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, एएसआइ यादविंदर सिंह, एएसआइ नरिंदर सिद्धू, एएसआइ नवतेज सिंह बराड़, एएसआई जतिंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल अमनप्रीत सिंह, सीनियर कांस्टेबल रमणप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर हरजोत कौर और सीनियर कांस्टेबल अमरदीप सिंह को शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी पुरस्कार विजेताओं की उनकी समर्पित भावना और सेवाओं के लिए सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान लोक कल्याण और पंजाब की प्रगति के लिए समर्पण और ईमानदारी से काम करने के लिए दूसरों को प्रेरित करता रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *