सटीक समाचार , मुंबई। Mumbai New Update: महानगरी मुंबई के कोलाबा क्षेत्र के नेवी नगर में एक सनसनीखेज घटना हुई है। नेवी नगर में एक नौसेना कर्मी , उसकी पत्नी और दो महीने व तीन साल के दाे बच्चे मृत मिले हैं। प्रारंभिक जांच में बच्चों की हत्या करने के बाद पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या करने का अनुमान लगाया गया है , लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मौत कैसे हुई इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
भारतीय नौसेना में नाविक के पद पर कार्यरत था
जानकारी के अनुसार व्यक्ति भारतीय नौसेना में नाविक के पद पर कार्यरत था। उनके घर में नाविक का शव मिला। इसके बाद तीन साल और दो माह के मासूम बच्चों व उनकी मां के शव भी मिले। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों तुरंत पुलिस काे इस मामले की जानकारी दी।
शक – दो माह और तीन साल कक बच्चों की हत्या कर पति-पत्नी ने जान दी
नौसेना की टीम और मुंबई पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सभी शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। शक जताया जा रहा है कि बच्चों को जहर देकर उनकी हत्या करने के बाद पति ओर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियाें का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से पता चलेगी।
सभी पहलुओं से जांच कर रही है पुलिस
पुलिस का कहना कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शवों को पाेस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटनास्थल से फोंरेंसिक सुबूत भी एकत्र किए गए हैंं। फोरेंसिक नमूनों की जांच कर मौत के असली कारण का पत चलेगा। पुलिस टीम ने परिवार के सदस्यों , पड़ोसियों और परिवार से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
इस घटना से परिवार वालों का बुरा हाल है। नेवी नगर को बेहद सुरक्षित एरिया माना जाता है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की मौत किन स्थितियों के कारण हुई इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले की जांंच चल रही है।
नौसेना ने बयान जारी कर दुख जताया
दूसरी ओर, भारतीय नौसेना ने बयान जारी कर इस घटना पर दु,ख जताया है। नौसेना ने कहा है ‘कोलाबा के नेवीनगर में हुई एक दुखद घटना में भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी ओर दो बच्चे 15 अगस्त को अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भारतीय नौसेनाइसमें हरसंभव मदद कर रही है।
