RIL Q1 Results: मुकेश अंबानी बोले- रिलायंस का सभी कारोबारों में मजबूत प्रदर्शन, हमने फिर दिखाई ताकत

RIL Q1 Results: मुकेश अंबानी बोले- रिलायंस का सभी कारोबारों में मजबूत प्रदर्शन, हमने फिर दिखाई ताकत
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, मुंबई। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड की पहली तिमाही के नतीजे (RIL Q1 Results) को उत्‍साहवर्द्धक बताया है। उन्‍होंने कहा कि कंपनी ने वित्‍तीय वर्ष 2026-27 की मजबूत शुरुआत की है। कंपनी ने पहली तिमाही में सभी कारोबारों ने मज़बूत ऑपरेटिंग परफ़ॉर्मेंस किया है। हमारे सभी बिज़नेस पोर्टफ़ोलियो ने फिर अपनी ताकत दिखाई है। वह भी ऐसी तिमाही में जब भू-राजनीतिक तनाव जारी रहे और कमोडिटी बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहा।

शानदार रहा जियो का प्रदर्शन

मुकेश अंबानी ने कहा कि तिमाही में डिजिटल सर्विसेज़ बिज़नेस की ग्रोथ की रफ़्तार बनी रही। मोबिलिटी, होम ब्रॉडबैंड और एंटरप्राइज सर्विसेज़ में जियो का प्रदर्शन शानदार रहा। इससे सालाना आधार पर कमाई में 15 प्रतिशत की अच्छी ग्रोथ हुई। तिमाही के दौरान जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने SEBI के पास अपना DRHP फ़ाइल किया। यह इसकी पब्लिक लिस्टिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाला IPO जियो के सफ़र में एक अहम पड़ाव होगा और निवेशकों को भारत की डिजिटल ग्रोथ स्टोरी में शामिल होने का मौका देगा।

रिलायंस रिटेल ने दमदार ग्रोथ दिखाई

उन्‍होंने कहा कि रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में दमदार ग्रोथ दिखाई है। इसने सभी कंज़म्पशन फ़ॉर्मेट और चैनलों में अच्छा परफॉर्मेंस किया है। हमारी ओमनी-चैनल मौजूदगी लाखों भारतीय ग्राहकों को सेवा दे रही है और मुझे भरोसा है कि यह भारत की लॉन्ग-टर्म कंज़म्पशन ग्रोथ का फ़ायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

मुकेश अंबानी ने कहा कि कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स बिज़नेस तेज़ी से बढ़ रहा है और FMCG ब्रांड्स का पोर्टफ़ोलियो भारतीय ग्राहकों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। RCPL का रेवेन्यू पिछले साल की तुलना में दो गुना से ज़्यादा हो गया है।

ओ2सी बिजनेस का दमदार प्रदर्शन

अंबानी ने कहा कि ओ2सी बिज़नेस (O2C Business) ने भी तिमाही के दौरान दमदार प्रदर्शन किया। इसमें ऑल-टाइम हाई मिडिल डिस्टिलेट क्रैक्स और बेहतर डाउनस्ट्रीम पेट्रोकेमिकल डेल्टाज़ का योगदान रहा। यह कामयाबी मुश्किल ग्लोबल एनर्जी मार्केट और सप्लाय चेन में रुकावटों के बावजूद मिली। हमारी टीमों ने ऑपरेशनल-एजिलिटी के साथ इस मुश्किल माहौल का सामना किया। इसके बावजूद घरेलू बाज़ार में ज़रूरी ईंधन और मटीरियल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की।

उन्‍होंने कहा कि इस तिमाही में, मूडीज़ रेटिंग्स ने हमारे विदेशी मुद्रा डेट इश्युएंस को “Baa1” में अपग्रेड किया, जो हमारे कैश फ़्लो और वित्तीय स्थिति की मज़बूती को दिखाता है। उन्‍होंने कहा, ‘मुझे अपने बिज़नेस की मज़बूती और अपने लोगों के प्रतिभा व प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है। वर्ष 2026-27 की शुरुआत मुझे आने वाले साल के बारे में नई उम्मीद देती है। क्योंकि, हम नए एनर्जी प्रोजेक्ट्स को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने और जियो IPO के ज़रिए वैल्यू अनलॉक करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’

आकाश अंबानी ने कहा- जियो ने खुद को डीप टेक कंपनी के तौर पर स्‍थापित किया

जियो प्‍लेटफार्म लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्‍टर आकाश एम. अंबानी ने कहा कि जियो ने ख़ुद को एक डीप-टेक कंपनी के तौर पर स्थापित किया है और कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज़ में तेज़ी से इनोवेशन करके दिखाया है। हमारा मज़बूत पेटेंट पोर्टफ़ोलियो, जिसे वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है, इसी बात को रेखांकित करता है।

उन्‍होंने कहा, ‘हम चाहते हैं कि इन तकनीकों के जरिए भारत के हर नागरिक तक लगातार नई डिजिटल सेवाएं पहुंचें और जियो आने वाले कई वर्षों तक इंडस्ट्री में अग्रणी ग्रोथ देता रहे। भारत में पब्लिकली-लिस्टेड कंपनी बनने की यात्रा के अगले चरण की ओर बढ़ते हुए हम अपना डीप टेक फ़ोकस बनाए रखेंगे। इसके साथ ही हम भारत सहित वैश्विक स्तर पर डिजिटल कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाओं की पहुंच को अधिक व्यापक और सुलभ बनाएंगे।’

हम लोगों की हर जरूरत पूरी करने की स्थिति में हैं : ईशा अंबानी

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल ने पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया और मुख्य कंज़म्पशन कैटेगरीज़ में ग्रोथ हासिल की। डिजिटल कॉमर्स में लगातार निवेश हमारे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म्स की बदलाव लाने वाली ताकत को दिखाता है। ग्राहकों की बढ़ती संख्या, सबसे बड़ा स्टोर नेटवर्क और बढ़ती ओमनी-चैनल क्षमताओं के साथ हम हर भारतीय की हर ज़रूरत और हर सपने को रोज़ाना पूरा करने की स्थिति में हैं।

मार्केट में चुनौतियों के बावजूद एनर्जी बिजनेस में शानदार प्रदर्शन : अनंत अंबानी

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने कहा कि एनर्जी मार्केट में आई भारी उथल-पुथल और उससे जुड़ी बड़ी चुनौतियों के बावजूद हमारे एनर्जी बिज़नेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। ये नतीजे ओ2सी (O2C) ऑपरेशन्स और मार्केट के बदलते माहौल में हमारी तेज़ी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता को दिखाते हैं।

उन्‍होंने कहा कि बेहतरीन वित्तीय प्रदर्शन के साथ-साथ, मुझे इस बात पर भी बहुत गर्व है कि हमारे बिज़नेस ने भारतीय ग्राहकों के लिए आवश्यक ईंधनों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी निभाई। हम न्यू एनर्जी बिज़नेस की ग्रोथ की संभावनाओं और साथ ही आने वाले वर्षों में, भारत को एनर्जी के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में इसकी भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *