Cricketer Gunalan Kamalini: 17 साल की महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी भी रोहित शर्मा और बुमराह की ‘टीम’ में शामिल, रिलायंस की राइज वर्ल्‍डवाइड से हुआ खास कांट्रेक्‍ट

Cricketer Gunalan Kamalini: 17 साल की महिला क्रिकेटर गुनालन कमालिनी भी रोहित शर्मा और बुमराह की ‘टीम’ में शामिल, रिलायंस की राइज वर्ल्‍डवाइड से हुआ खास कांट्रेक्‍ट
आपके शेयर से बदलेगा नज़रिया!

सटीक समाचार, मुंबई। भारत की 17 साल की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी (Woman Cricketer Gunalan Kamalini) को रिलायंंस ने अपनी खास टीम में शामिल किया है। रिलायंस समूह की अग्रणी स्पोर्ट्स, लाइफस्टाइल व एंटरटेनमेंट कंपनी राइज वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) से हाथ मिलाया है और विशेष समझौता किया है। इस समझौते के साथ ही कमाँलिनी का नाम एजेंसी के बड़े क्रिकेट पोर्टफोलियो में शामिल हो गया है। इसमें पहले से रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और साई सुदर्शन जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं।

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं गुनालन

रिलायंस ने एक बयान में कहा है कि इस कदम से नए खेल स्टार्स को तैयार करने के एजेंसी के कमिटमेंट को और मजबूती मिली है। कमालिनी इस एजेंसी के साथ जुड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। राइज वर्ल्डवाइड कमालिनी की एक्सक्लूसिव कमर्शियल और टैलेंट मैनेजमेंट पार्टनर के रूप में काम करेगी। एजेंसी उनके ब्रांड एंडोर्समेंट, रणनीतिक साझेदारी, अपीयरेंस, लाइसेंसिंग, डिजिटल कंटेंट और लंबी अवधि के ब्रांड विकास (ब्रांड बिल्डिंग) को संभालेगी। इससे कमालिनी अपना पूरा ध्यान अपने खेल पर लगा सकें।

राइज वर्ल्‍डवाइड से जुड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर

इस साझेदारी केि बारे में राइज वर्ल्डवाइड के हेड निखिल बारदिया ने कहा, ‘हमें राइज वर्ल्डवाइड परिवार में कमालिनी का स्वागत करते हुए बेहद खुशी है। वह एक असाधारण युवा प्रतिभा हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से पहले ही दिखा दिया है कि उनके पास उच्चतम स्तर पर सफल होने के लिए जरूरी स्वभाव, आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा है।’

उन्‍होंंने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि वह हमारे टैलेंट रोस्टर में शामिल होने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। हम मैदान के बाहर उनके लिए सही अवसर उपलब्ध कराकर उनके सफर को बेहतर बनाने के लिए उत्सुक हैं। इससे वह मैदान पर और बड़ी सफलता हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

गुनालन ने कहा- टीम का हिस्‍सा बनकर बेहद खुश हूं

गुनालन कमालिनी ने कहा, “मैं राइज वर्ल्डवाइड में शामिल होकर वास्तव में बहुत खुश हूं। राइज वर्ल्‍डवाइड ने भारतीय क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है। मैं इस टीम का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। अभी मेरा पूरा ध्यान एक क्रिकेटर के रूप में सुधार करने और हर अवसर का पूरा लाभ उठाने पर है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए राइज जैसी टीम का साथ मिलना बहुत बड़ी बात है। मैं एक साथ इस रोमांचक यात्रा के लिए उत्सुक हूं।’

क्रिकेट में गुनालन कमालिनी का अब तक का सफर शानदार

  • कमालिनी की शानदार क्रिकेट यात्रा बहुत तेज और लगातार आगे बढ़ने वाली रही है। उन्होंने तमिलनाडु के लिए अंडर-15 क्रिकेट (U15 Cricket) खेला।
  • इसके बाद राज्य की अंडर-19 क्रिकेट टीम (U19 Cricket Team) में जगह बनाई।
  • बाद में वह भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा बनीं, जिसने 2025 की शुरुआत में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में वह तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं।
  • 2025 में महज 16 साल की उम्र में उन्होंने इतिहास रचा जब उन्हें महिला प्रीमियर लीग (WPL) का कॉन्ट्रैक्ट मिला और वह मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं।
  • घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के कारण साल 2025 के आखिर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए उन्हें सीनियर भारतीय टीम में पहली बार चुना गया, जहां उन्होंने 17 साल की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।
  • इसके बाद उनकी बेहतरीन क्षमता को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2026 (WPL 2026) की मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिटेन करने वाले पांच खिलाड़ियों में शामिल किया।
  • हाल ही में उन्हें 2026 के एशियाई खेलों (Asian Games) के लिए भारतीय टीम में चुना गया है, जो देश के सबसे होनहार युवा क्रिकेटरों में उनकी बढ़ती साख को दर्शाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *