हरियाणा में फिर बदलेगा Weather, बारिश की संभावना, जानें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में फिर बदलेगा Weather, बारिश की संभावना, जानें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:36 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, चंडीगढ़।

हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलेगा और अगले कुछ दिन कई जगहों पर बारिश हो सकती है। बुधवार सुबह कई जिलों में घनी धुंध छा गई। पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, सोनीपत, झज्‍जर सहित कई अन्‍य जिलों में सुबह से ही कोहरे के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। इस दौरान दृश्‍यता 20 से 50 मीटर रह गई। कैथल और जींद में सुबह विजिबिलिटी लगभग शून्‍य हो गई। पानीपत के ग्रामीण क्षेत्र में भी दृश्‍यता शून्‍य हो गई। पानीपत के शहरी क्षेत्र में दृश्‍यता करीब 40 से 50 मीटर थी। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ गई है।

31 जनवरी से 3 फरवरी के दौरान राज्‍य में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा रहा। यहां न्‍यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच कई स्‍थानों पर हल्‍की और मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। राज्‍य में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में तापमान में 1.2 डिग्री सेल्यियस की कमी आई है। रात का तापमान सामान्‍य से 2.2 डिग्री कम है।

बता दें कि हरियाणा में पिछले चार -पांच दिनों से दिन में अच्‍छी धूप निकल रही है। इससे पहले मौसम विभाग ने 22 से 24 जनवरी तक कई स्‍थानों पर बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसका फरीदाबाद और गुरुग्राम में ही बूंदाबादी हुई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *