वैदि‍क परिवार करेगा गायत्री महायज्ञ, वार्षिकोत्‍सव व संस्‍कारशाला का आयोजन

Vedic Parivaar Mahayagya : वैदिक परिवार पानीपत 20 से 22 नवंबर तक संस्‍कारशाला, वार्षिकोत्‍सव और गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। (फाइल फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
Vedic Parivaar Mahayagya : वैदिक परिवार पानीपत 20 से 22 नवंबर तक संस्‍कारशाला, वार्षिकोत्‍सव और गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। (फाइल फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
Published: 18 Nov, 2026 at 09:11 PM

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat News: वैदिक परिवार पानीपत के तत्वावधान में 20, 21 एवं 22 नवंबर को तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ, संस्कारशाला एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान स्वामी सच्चिदानंद मुख्य वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं यज्ञ ब्रह्मा के रूप में आचार्य संजीव वेदालंकार वैदिक विधि-विधान से यज्ञ करवाएंगे।

20 , 21 और 22 नवंबर को होंगे ये कार्यक्रम आयोजित

वैदिक परिवार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह आयोजन श्रद्धा, वैदिक संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के साथ किया जाएगा।समारोह के प्रथम दिन 20 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे पानीपत के जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में संस्कारशाला का आयोजन होगा। इसमें हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि होंगे।

इसी दिन प्रातः 11:30 बजे पानीपत के आर्य बाल भारती स्कूल में कार्यक्रम होगा। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधान रणदीप आर्य करेंगे तथा मुख्य अतिथि पानीपत के एसडीएम मनदीप कुमार होंगे।

दूसरे दिन संस्‍कारशाला में हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. अर्चना गुप्‍ता होंगी मुख्य अतिथि

वैदिक परिवार के प्रवक्‍ता ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार 21 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे पानीपत के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में संस्कारशाला का आयोजन होगा। इसमें भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसी दिन प्रातः 11:30 बजे घराैंडा के आईसीएस कोचिंग सेंटर एवं एशियन इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें घरौंडा के एसडीएम अनुभव मेहता मुख्य अतिथि होंगे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Aadhaar Card बनवाना या सुधार-अपडेट कराना है, तो यहां जानें नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता

22 नवंबर को होगा गायत्री महायज्ञ

समारोह के अंतिम दिन 22 नवंबर रविवार को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन पानीपत के सेक्‍टर 12 के आनंद पार्क में होगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी गंगा राम मंगला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

वैदिक परिवार के प्रधान ने शहरवासियों को दिया न्‍यौता

वैदिक परिवार पानीपत के प्रधान डॉ. पवन बंसल ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वैदिक संस्कृति, यज्ञ परंपरा, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना एवं भारतीय जीवन मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना है। गायत्री महायज्ञ के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भावना, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण का संदेश दिया जाएगा। डॉ. बंसल ने शहरवासियों न्‍यौता दिया वे परिवार सहित कार्यक्रमों में शामिल होकर वैदिक ज्ञान, यज्ञ एवं आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाएं और समारोह को सफल बनाएं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *