सराफा बाजार में गिरावट जारी, सोने की कीमत 1.31 लाख और चांदी 1.64 लाख के करीब पहुंची

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में 18 नवंबर को भी गिरावट दर्ज की गई। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में 18 नवंबर को भी गिरावट दर्ज की गई। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Published: 18 Nov, 2026 at 05:51 PM

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: सराफा बाजार में बुधवार 18 नवंबर को भी गिरावट जारी रही। बुधवार दोपहर बाद तक 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 2696 रुपये की कमी आई। इसकी कीमत 1.31 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है।

24 कैरेट सोने की कीमत में 2696 रुपये और चांदी की कीमत में 4665 रुपये की कमी

इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की प्र‍ति 10 ग्राम कीमत 1,31,505 रुपये दर्ज की गई है। इसी तरह चांदी की कीमत में 4665 रुपये की कमी आई है। दोपहर बाद तक चांदी की कीमत 1,64,506 रुपये प्रति किलो रही।

इस माह अब तक सोना 4304 रुपये और चांदी 13,494 रुपये सस्‍ती हुई

नवंबर माह में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत नवंबर में अब तक 8549 रुपये की कमी हुई है। इस सप्‍ताह अब तक 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत में 4304 रुपये की कमी आई है। इसके साथ ही इस माह चांदी की प्रति किलाे कीमत में 16,838 रुपये की कमी आई है। इस सप्‍ताह अब तक चांदी की प्रति किलो कीमत 13,494 रुपये की कमी आई है।

यह समाचार भी पढ़िये: Aadhaar Card बनवाना या सुधार-अपडेट कराना है, तो यहां जानें नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता

22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतें भी घटीं

बुधचार को 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट रही। आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, 18 नवंबर को 22 कैरेट सोने की प्रति ग्राम कीमत 1,20,459 रुपये दर्ज की गई है। 17 नवंबर को इसकी कीमत 1,22,928 रुपये थी। इस तरह इसकी कीमत में 2469 रुपये में कमी आई है।

इसके साथ ही 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम कीमत 98,529 रुपये दर्ज की गई। 17 नवंबर को इसका मूल्‍य 1,00,651 रुपये थी। इस तर‍ह 18 कैरेट सोने की कीमत में 2022 रुपये की कमी आई है। 14 कैरेट सोने की कीमत आज 76930 रुपये दर्ज की गई है। 17 नवंबर को इसकी कीमत 78,508 रुपये थी। इस तरह इसकी कीमत में 1578 रुपये की कमी आई है।

18 नवंबर को सोन-चांदी की कीमतें
कैरेट18 नवंबर को कीमत17 नवंबर कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,31,505 रुपये प्रति 10 ग्राम1,31,201 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2696 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,20,459 रुपये प्रति 10 ग्राम1,22,928 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2469 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)98,651 रुपये प्रति 10 ग्रााम1,00,651 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2022 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)76,930 रुपये प्रति 10 ग्रााम78,508 रुपये प्रति 10 ग्रााम– 1578 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,64,506 रुपये प्रति किलो1,69,171 रुपये प्रति किलो– 4665 रुपये।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *