सेवा की अनूठी मिसाल, दूसरों का जीवन संवारने के संकल्‍प से फैला रहे उजियारा

Social Service: हरियाणा के पानीपत जिले के चुलकाना के शशिकांत कौशिक पूरे क्षेत्र में समाज सेवा का अनूठा मिशन चला रहे हैं। (फाइल फोटो)
Social Service: हरियाणा के पानीपत जिले के चुलकाना के शशिकांत कौशिक पूरे क्षेत्र में समाज सेवा का अनूठा मिशन चला रहे हैं। (फाइल फोटो)
Last Updated: 29 Sep, 2026 at 04:24 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। जीवन में दूसरों का सहारा बनने और उनकी तकलीफों को दूर करने से बड़ा पुण्‍य कुछ नहीं है। अपने जीवन को सहज और सरल बनाने में सभी जुटे रहते हैं, लेकिन जो दूसरों की दिक्‍कतें व दुख-तकलीफ दूर करे उसका जीवन ही सफल होता है। इसी समर्पण भाव से समाजसेवा में जुटे हैं चुलकाना धाम में रहनेवाले शशिकांत कौशिक। वह दूसराें के जीवन को संवारने के संकल्‍प से उजियारा फैला रहे हैं।

कारोबारी शशिकांत कौशिक ने छह साल पहले शुरू की थी समाजसेवा

शशिकांत अनवरत समाज सेवा के मिशन में जुटे हुए हैं। वह कहते हैं, अपने लिए तो हर कोई जीता है, जो दूसरों के काम आए, उसी का जीवन सफल है। करीब छह साल पहले चुलकाना के कारोबारी शशिकांत कौशिक ने समाज सेवा की शुरुआत की। वह राजनीति में भी सक्रिय हैं। उनका कहना है कि उनके लिए राजनीति सत्‍ता सुख पाने का माध्‍यम नहीं, वरन समाज सेवा का जरिया है।

मॉल में वाईफाई युक्‍त निश्‍शुक्‍ल एसी लाइब्रेरी

शशिकांत के लिए शिक्षा का काफी महत्‍व है। वह रोजगारपरक शिक्षा पर जोर देते हैं। युवाओं की शिक्षा में योगदान देने के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहे हैं। इसी उद्देश्‍य से समालखा के एसएम मॉल में नि-शुल्क लाइब्रेरी चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर नौकरी पा सकें, इसी मकसद के साथ मॉल में वाईफाई व एसी युक्त फ्री लाईब्रेरी संचालित जा रही है। यहां करीब 250 युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। यहां तैयारी करने वाले करीब करीब 100 प्रतिशत युवा नौकरी पा रहे हैं।

कमाई का 90 प्रतिशत हिस्‍सा समाजसेवा में खर्च करने का संकल्‍प

शशिकांत कौशिक बताते है कि पिता सतपाल कौशिक शिक्षक थे। उनका सपना था कि बेटा सफल होकर समाज में मिसाल कायम करे। पिता का सपना साकार करने केलिए 1 जनवरी 2020 में शशिकांत इंटरनेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट की स्‍थापना की और इसके साथ ही संकल्प लिया कि अपनी कमाई का 90 प्रतिशत हिस्‍सा समाज सेवा के कार्यों में खर्च करेंगे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: जश्‍न ए इंकलाब में जोश और जुनून, शहीद ए आजम के सपनों को साकार करने का दिखा संकल्‍प

फूड वैन के जरिये जरूरतमंदों तक प्रति‍दिन पहुंचाया जाता है भोजन

उनके ट्रस्‍ट द्वारा जरूरतमदों और श्रमिकों को प्रतिदिन निश्‍शुक्‍ल भोजन उपलब्‍ध कराया जाता है। इसके लिए फूड वैन के जरिए हर रोज जरुरतमंदों तक खाना बांटा जाता है। सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी वह सक्रिय रहते हैं। सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में निश्‍शुल्‍क जलसेवा के लिए टैंकर उपलब्‍ध कराए जाते हैं।

2100 लोगों को बांटा जाता है खाना

ट्रस्ट की ओर से हर रोज दो फूड वैन करीब 2100 लोगों का खाना लेकर क्षेत्र में निकलती हैं। इन्हें हर रोज अलग अलग जगहों पर खड़ा कर खाना बांटा जाता है। कभी हलवा, कभी राजमा चावल, कभी कढ़ी चावल तो कभी रोटी सब्जी खिलाई जाती है। पिछले करीब छह साल से यह फूड वैन हर रोज चलती हैं।

खिलड़ि‍यों काे खेल सामग्री और ट्रैक सूट

हरियाणा में खेल और खिलाड़ियों का विशेष महत्‍व है। खेल में युवा आगे बढ़ सकें इस पर भी उनका ध्‍यान है और प्रतिभाशाली उभरते खिलाड़ि‍यों को खेल सामग्री के साथ ट्रैक शूट आदि भी उपलब्‍ध कराए जाते हैं। ट्रस्ट ने सोनीपत में फिजियोथैरेपी सेंटर भी खोला है जिसे संस्था को समर्पित कर दिया गया।

धर्मशाला और आश्रम के लिए जमीन दान दी

शशिकांत ने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को धर्मशाला और आश्रम खोलने के लिए जमीन तक दान में दी है। कौशिक ने बताया कि पिता ने उनके बेटों के नाम 25 लाख की एफडी कराई थी। बेटों ने इन एफडी को तुड़वाकर सामाजिक कार्यों में खर्च कर दी।

पुस्तैनी मकान में बनाया तीन मंंजिली धर्मशाला

ट्रस्ट अन्य संस्थाओं का भी सहयोग करने में पीछे नहीं है। शशिकांत ने चुलकाना में करीब 1100 वर्ग गज में पार्किंग व्यवस्था के साथ पुस्तैनी मकान वाली जगह थ्री फ्लोर धर्मशाला बनाई। यहां श्याम बाबा के दर्शनों को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को मुफ्त में ठहरने व भोजन की सुविधा मिलती है।

परशुराम धर्मशाला और ब्रह्माकुमारी को आश्रम बनाने के लिए मुफ्त जमीन दान दी

कौशिक बताते हैं कि पिता की स्मृति में ब्राह्मण समाज को परशुराम धर्मशाला बनाने के लिए लघु सचिवालय के पास 721 वर्गगज जमीन और ब्रह्माकुमारी को आश्रम बनाने के लिए 150 वर्गगज जमीन फ्री में दी। इसके अलावा विभिन्न गोशालाओं में नकद राशि, ट्रैक्टर ट्रॉली, गौ एम्बुलेंस, वाटर कूलर, एयर कूलर वितरित कर चुके हैं।

सड़क सुरक्षा के प्रति भी करते हैं जागरूस्क, अब तक फ्री में 20 हजार हेलमेट बांटे

ट्रस्ट द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ अभी तक करीब 20 हजार लोगों को हेलमेट भी बांटे जा चुके हैं। सर्दियों में जरूरतमंद बुजुर्गों को शॉल व कंबल भी वितरित किए जाते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए 11 लाख जुट थैले भी बांटे गए हैं। इसके साथ ही युवाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाती है। अब तक करीब 11 हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *