एसडी पीजी कॉलेज का जिला युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन, दो विधाओं में विजेता

Panipat Youth Festival: पानीपत जिला युवा महोत्‍सव में एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। महोत्‍सव का एसडी पीजी कॉलेज में समापन हुआ। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Panipat Youth Festival: पानीपत जिला युवा महोत्‍सव में एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। महोत्‍सव का एसडी पीजी कॉलेज में समापन हुआ। (फोटो सौजन्‍य एसडी पीजी कॉलेज)
Published: 21 Nov, 2026 at 08:20 PM

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Youth Festival: एसडी पीजी कॉलेज ने दो दिवसीय पानीपत जिला युवा महोत्‍सव में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की टीम महोत्‍सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में दो विधाओं में विजेता रही। दो विधाओं में कॉलेज की टीम दूसरे और तीसरे स्‍थान पर रही। इसके साथ ही कॉलेज का राज्‍यस्‍तरीय युवा महोत्‍सव के लिए दो विधाओं में चयन हो गया।

बता दें कि इस दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव (Youth Festival) का एसडी पीजी कॉलेज में आयोजन किया गया। इसका समापन रंगारंग समारोह में एसडीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को हुआ। इसके मुख्‍य अतिथि सांसद प्रति‍निघि गजेंद्र सलूजा थे। उन्‍होंने विजेताओं को पुरस्‍कार वितरित किए। इस महोत्‍सव का आयोजन हरियाणा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के तत्‍वावधान में किया गया था। इसका विषय ‘नशा मुक्‍त युवा, विकसित भारत’ था।

ग्रुप फोक डांस व नुक्कड़ नाटक में प्रथम, कविता लेखन में दूसरा व हरियाणवी फोक ऑर्केस्ट्रा में तीसरा

कॉलेज की टीम ने ग्रुप फोक डांस और नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान पर कब्ज़ा करते हुए 57400 रुपये की धनराशि जीती। इसके साथ ही इन दोनों ही टीमों का चयन राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए भी हो गया है। हरियाणवी फोक ऑर्केस्ट्रा में कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उसे 14700 रुपये की राशि‍ पुरस्‍कार स्‍वरूप दी गई। कविता लेखन में कॉलेज ने दूसरा स्थानहासिल किया और 3100 रुपये कि राशि जीती।

यह समाचार भी पढ़िये: नशे से दूर रहने के संकल्‍प संग युवा महोत्‍सव का समापन, प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्‍कृत

युवा महोत्सव में युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों का मंच प्रदान कर संस्कृति के वाहक के रूप में प्रेरित किया गया । डॉ मोनिका खुराना कॉलेज की तरफ से नोडल अधिकारी रही । प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कॉलेज की टीम की जीत पर ख़ुशी व्यक्त की।

कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा- संस्‍कृति जीवन का आधार

दिनेश गोयल ने कहा कि संस्कृति जीवन का आधार है, जो व्यक्ति को ज्ञान, नैतिकता और समझ प्रदान करती है । यह केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है बल्कि सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करती है। अच्छे संस्कारों और संस्कृति से व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और समाज में अपना स्थान बनाता है। हम चाहे किसी भी व्यवसाय को अपना लें कला भी हर जगह हमारे काम आती है।

युवा महाेत्‍सव में युवाओं को कला प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिला: डॉ. अनुपम चोपड़ा

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि जिला युवा महोत्सव ने आज के युवाओं को उनके कला प्रतिभा प्रदर्शन का उपयुक्त मंच प्रदान किया है जिसका लाभ उन्हें जीवन में अवश्य मिलेगा । सरकार इस तरह के मंच प्रदान करके वाकई में अपने युवाओं का विकास चाहती है।

उन्‍होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से युवाओं का व्यक्तित्व निखरता है। ऐसे आयोजनों से बेहतर करियर के अवसर मिलते हैं और इससे निर्णय लेने और खुद में हुनर पैदा करने की क्षमता विकसित होती है। यह जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देती है और सभ्य एवं जिम्मेदार नागरिक बनाती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *