Reliance And Baseball : रिलायंस के बेसबॉल की ओर कदम, राइज वर्ल्‍डवाइड-एमएलबी की साझेदारी, मुंबई में होगा बड़ा लाइव कार्यक्रम

Reliance And Baseball : रिलायंस के बेसबॉल की ओर कदम, राइज वर्ल्‍डवाइड-एमएलबी की साझेदारी, मुंबई में होगा बड़ा लाइव कार्यक्रम
Published: 22 May, 2026 at 01:17 AM

सटीक समाचार, मुंबई।

रिलायंस इंड्रस्‍टीज (Reliance Industries) ने क्रिकेट के बाद अब बेसबॉल (Baseball) की ओर कदम बढ़ाए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी राइज वर्ल्‍डवाइड (Rise Worldwide) की मेजर लीग बेसबॉल (Major League Baseball) के साथ साझेदारी की घोषणा की गई है। इस साझेदारी का उद्देश्‍य बेसबॉल (Baseball) को भारत में आम लोगों तक ले जाना है।

अक्‍टूबर में मुंबई में होगा बड़ा लाइव कार्यक्रम

इस साझेदारी के तहत मार्केटिंग, सोशल मीडिया के ज़रिए प्रचार जैसे व्यावसायिक अभियान चलाए जाएंगे। इसी साल ( अक्‍टूबर, 2026 में) मुंबई में बड़ा लाइव कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक भारतीय खेलप्रमियों तक बेसबॉल को पहुंचाना है।

भारत में स्‍कूलों में शुरू हुआ ‘एमएलबी फर्स्‍ट पिच’ कार्यक्रम

एमएलबी कई वर्षों से भारत में बेसबॉल को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है। 2019 में नई दिल्ली में दफ़्तर खोलने के बाद से लीग इस खेल के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के लिए जुटी हुई है। भारत में स्कूलों में ‘एमएलबी फर्स्ट पिच’ कार्यक्रम शुरू किया। युवाओं के लिए ‘एमएलबी कप’ प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इसके साथ एमएलबी पोस्ट-सीज़न मुकाबलों का प्रसारण भी भारत में किया गया।

‘इंडियन बेसबॉल डीम्‍स’ कार्यक्रम भी चल रहे

एमएलबी ने “इंडियन बेसबॉल ड्रीम्स” जैसे भारत-केंद्रित कार्यक्रम भी शुरू किए। इनसे लोगों में बेसबॉल के प्रति रुचि बढ़ी है।
एमएलबी के व्यवसाय और मीडिया उपआयुक्त नोआ गार्डन ने कहा, “यह साझेदारी एमएलबी की अंतरराष्ट्रीय विकास रणनीति में एक मील का पत्थर है। राइज़ के साथ काम करके हम बेसबॉल के रोमांच को ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचा सकेंगे और साथ ही खेल के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेंगे।”

‘भारत में खेेल बाजार में नई संभावनाएं’

राइज़ वर्ल्डवाइड के प्रमुख निखिल बारदिया ने कहा, “भारत का खेल बाज़ार लगातार नई संभावनाएं गढ़ रहा है। बेसबॉल की वैश्विक लोकप्रियता को देखते हुए मुझे लगता है कि ये सही समय है कि इसे भारतीय दर्शकों के और करीब लाया जाए। राइज़ वर्ल्डवाइड, एमएलबी के साथ साझेदारी कर लोगों को बेसबॉल के रोमांच से रूबरू कराने को लेकर उत्साहित है। ऐसे रोमांचक अनुभव बेसबॉल को भारत में नए दर्शकों तक पहुँचाने में मददगार साबित होंगे।”

उन्‍हाेंने कहा कि राइज़ वर्ल्डवाइड खेल और मीडिया क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है। कंपनी भारत में बेसबॉल को नए दर्शकों तक पहुंचाने के लिए काम करेगी। दोनों संगठन मिलकर नए कार्यक्रम और ज़मीनी स्तर की पहल शुरू करेंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग बेसबॉल से जुड़ सकें। मार्च में हुए वर्ल्ड बेसबॉल क्लासिक के बाद एमएलबी अब भारत में भी इस खेल को तेज़ी से आगे बढ़ाना चाहता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *