Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन का महिलाओं के लिए 200 करोड़ का नया अभियान, डिजिटल भागीदारी बढ़ाने पर फोकस

Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन का महिलाओं के लिए 200 करोड़ का नया अभियान,  डिजिटल भागीदारी बढ़ाने पर फोकस
Published: 8 May, 2026 at 01:13 PM

sateeksamachar.com, नई दिल्ली।

रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) और गेट्स फाउंडेशन (Gates Foundation) ने महिलाओं के लिए नया अभियान शुरू किया है। ‘शीकनेक्ट्स डिजिटल एक्सेलेरेटर’ अभियान के तहत महिलाओं की डिजिटल भागीदारी बढ़ाने की पहल होगी । 200 करोड़ रुपये कीके इस अभियान का उद्देश्य भारत और सब-सहारा अफ्रीका में महिलाओं व लड़कियों तक डिजिटल तकनीक की पहुंच व उपयोग को बढ़ावा देना है।

रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन चलाएंगे अभियान

अभियान के तहत अगले तीन वर्षों में स्थानीय और प्रभावी डिजिटल समाधानों को पहचानने और उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाने पर काम किया जाएगा। इससे महिलाओं की जिंदगी और आजीविका को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। रिलायंस फाउंडेशन भारत में इस कार्यक्रम के तहत ऐसे डिजिटल समाधानों को आगे बढ़ाएगा, जो पहले से असरदार साबित हुए हैं। वहीं गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर भारत और सब-सहारा अफ्रीका के बीच अनुभव और सीख साझा करने पर भी जोर दिया जाएगा।

महिलाओं को सक्षम बनाने की दिशा में होगा काम

इस मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की चीफ (वीमेन एम्पावरमेंट) एन. दीप्ति रेड्डी ने कहा कि महिलाओं की डिजिटल दुनिया में पूरी भागीदारी के लिए जरूरी साधन और आत्मविश्वास देना बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। उनके मुताबिक यह पहल महिलाओं की डिजिटल पहुंच बढ़ाने और उन्हें ज्यादा सक्षम बनाने की दिशा में काम करेगी।

महिलाएं डिजिटल तकनीक तक पहुंच में चुनौतियों का कर रहीं सामना

गेट्स फाउंडेशन की डिप्टी डायरेक्टर (जेंडर इक्वालिटी) साची भल्ला ने कहा कि ग्लोबल साउथ के कई देशों में महिलाएं अब भी डिजिटल तकनीक तक पहुंचने में कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। यह पहल स्थानीय जरूरतों के मुताबिक तैयार समाधानों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगी।

रिलायंस फाउंडेशन के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में उसने भारत में छह लाख से अधिक महिलाओं तक डिजिटल तकनीक से जुड़ी पहल पहुंचाई हैं। यह पहल 2030 तक डिजिटल जेंडर गैप को आधा करने के वैश्विक लक्ष्य की दिशा में भी योगदान देने का प्रयास करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *